-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Pakistan Firing Tragedy Bjp Slams Congress Between Shehzad Poonawalla And Lop
राहुल गांधी पर BJP हमलावर, कहा- आतंक पर पर्दा डाल पाकिस्तान को कवर दे रहे
- Written By: सौरभ शर्मा
राहुल गांधी ने पाकिस्तानी गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की और घटना को 'त्रासदी' बताया। इस बयान पर बीजेपी ने निशाना साधा और कहा कि राहुल आतंकवादी हमले को त्रासदी कहकर गलत संदेश दे रहे हैं।

राहुल गांधी ने पुंछ दौरे पर भाजपा हमलावर (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: पाकिस्तान की ओर से पुंछ में की गई गोलीबारी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान भाजपा एक बार फिर हमलावर है। शनिवार को राहुल गांधी ने गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात कर इस घटना को त्रासदी बताया, जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें पाकिस्तान समर्थक करार दे दिया। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी एक आतंकी हमले को त्रासदी बताकर पाकिस्तान की आपराधिक गतिविधियों को कवर फायर दे रहे हैं। इस बयान के बाद दोनों दलों के एक दूसरे पर हमलावर हो गए है।
राहुल गांधी ने पुंछ दौरे के दौरान पाक गोलीबारी से क्षतिग्रस्त धार्मिक स्थलों और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल मानव जीवन बल्कि क्षेत्र के धार्मिक और सामाजिक ढांचे को भी प्रभावित कर गई है। वहीं, बीजेपी ने इसे कांग्रेस की पाकिस्तान के प्रति नरम नीति का प्रमाण बताया है और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पर भी निशाना साधा है कि वह ऑपरेशन सिंदूर को “छिटपुट कार्रवाई” कहकर सेना के मनोबल को ठेस पहुंचा रहे हैं।
बीजेपी का पलटवार: आतंक को बताया त्रासदी
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि वे पुंछ की आतंकी घटना को त्रासदी बताकर पाकिस्तान की आतंकी मानसिकता पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारों और स्कूलों पर हमले में बच्चों की मौत हो गई और कांग्रेस नेता इसे केवल दुखद बताकर असली मुद्दे से ध्यान भटका रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार पाकिस्तान को कवर देती रही है।
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
कोच्चि से 38 मील दूर अरब सागर में समुद्री हादसा, बीच पानी में फंसे कंटेनर…रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
ऑपरेशन सिंदूर पर भी हमला
बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह किया, तब खरगे ने उसे छोटा अभिया बताया। यह बयान देश की सुरक्षा और सेना के साहस को कम आंकने जैसा है। बीजेपी नेताओं ने इसे कांग्रेस की पाकिस्तान को लेकर दोहरी नीति करार दिया है। राहुल गांधी के पुंछ दौरे और उनके बयानों ने एक बार फिर कांग्रेस और बीजेपी को आमने-सामने खड़ा कर दिया है। जहां कांग्रेस इस दौरे को संवेदना का प्रतीक बता रही है, वहीं बीजेपी इसे देशविरोधी बयानबाजी करार दे रही है।
Rahul gandhi pakistan firing tragedy bjp slams congress between shehzad poonawalla and lop
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













