- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Paid Tribute To Chhatrapati Shivaji Maharaj Eknath Shinde Said He Insulted Deliberately
Rahul Gandhi Controversy: राहुल गांधी की फिसली उंगली? छत्रपति शिवाजी महाराज को दे दी श्रद्धाजलि, शिंदे बोले- जानबूझकर किया अपमान
कई मौकों पर हम देखते हैं कि राजनेताओं की जुबान फिसल जाती है। लेकिन इस बार शायद राहुल गांधी की उंगली फिसल गई है! उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में छत्रपति शिवाजी को श्रद्धांजलि दी है। जिसे लेकर बवाल मच गया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
मुबई: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हर साल 19 फरवरी को मनाई जाती है। महाराष्ट्र समेत पूरे भारत में उन्हें सम्मान के साथ याद किया जाता है। पीएम मोदी समेत विभिन्न नेताओं ने छत्रपति शिवाजी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। हालांकि, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी छत्रपति शिवाजी की जयंती पर ट्वीट कर मुश्किल में पड़ गए हैं।
कई मौकों पर हम देखते हैं कि राजनेताओं की जुबान फिसल जाती है। लेकिन इस बार शायद राहुल गांधी की उंगली फिसल गई है! उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में छत्रपति शिवाजी को श्रद्धांजलि दी है। राहुल गांधी की इस गलती को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। इसके साथ ही बीजेपी नेता प्रसाद लाड ने भी राहुल गांधी को घेरते हुए उन पर मुकदमा चलाने की मांग की है।
क्या कहा राहुल गांधी ने?
छत्रपति शिवाजी की जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर मैं उन्हें सादर नमन करता हूं और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं। अपने साहस और वीरता से उन्होंने हमें निडरता और पूरी लगन के साथ अपनी आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। उनका जीवन हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
दहिसर में डेढ़ साल की बच्ची से दरिंदगी, एकनाथ शिंदे ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
सपकाल बयान पर बवाल: टीपू-शिवाजी तुलना पर भड़की राजनीति, संभाजीनगर में भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सपकाल को देना होगा इस्तीफा! टीपू सुल्तान मामले में बावनकुले ने की मांग, राहुल गांधी को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम
नाना पटोले ने सपकाल के दावे को किया खारिज, बोले- शिवाजी महाराज से किसी की तुलना नहीं
छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन और अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अपने साहस और शौर्य से उन्होंने हमें निडरता और पूरे समर्पण के साथ आवाज़ उठाने की प्रेरणा दी। उनका जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। pic.twitter.com/1jOCYOkrC1 — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 19, 2025
महाराष्ट्र और शिवभक्तों का अपमान: शिंदे
राहुल गांधी द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि दिए जाने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा- “राहुल गांधी ने जानबूझकर यह गलती की है। वह हमेशा महाराष्ट्र के महापुरुषों का अपमान करते हैं। वह वीर सावरकर का भी अपमान करते हैं। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
#WATCH | Mumbai | Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde says, “Today is Chhatrapati Shivaji Maharaj’s birth anniversary. On this occasion, Shiv Jayanti is being celebrated with great enthusiasm across the country and Maharashtra… On the other hand, Rahul Gandhi’s… pic.twitter.com/D3T2qx3T1m — ANI (@ANI) February 19, 2025
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने न केवल छत्रपति शिवाजी महाराज बल्कि पूरे महाराष्ट्र और शिवभक्तों का अपमान किया है। एकनाथ शिंदे ने आगे कहा- “चाहे स्वरा भास्कर हों या कमाल खान या राहुल गांधी, मैं उन सभी की निंदा करता हूं जो महापुरुषों का अपमान कर रहे हैं।”
देशद्रोह का मुकदमा चले: प्रसाद लाड
राहुल गांधी की टिप्पणी पर महाराष्ट्र भाजपा नेता प्रसाद लाड ने भी नाराजगी जताई है और राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। प्रसाद लाड ने कहा- “राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
देश और दुनिया की सभी ख़बरों को पढने के लिए यहां क्लिक करें
जब लोगों से छत्रपति शिवाजी के जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने और बधाई देने की अपेक्षा की जाती है, तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि शब्द का इस्तेमाल करके महाराष्ट्र और मराठी लोगों का अपमान किया है। राहुल गांधी को तुरंत अपना ट्वीट वापस लेना चाहिए और महाराष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए।
Rahul gandhi paid tribute to chhatrapati shivaji maharaj eknath shinde said he insulted deliberately
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pandharpur Politics: ‘विधायक ने ही हरवाया अपना उम्मीदवार’, अभिजीत पाटिल पर राकांपा में भितरघात का आरोप
Feb 16, 2026 | 01:30 PMभारत-अमेरिका व्यापार करार के खिलाफ शिवसेना (UBT) का हल्लाबोल; अकोला में 26 फरवरी को 53 जगहों पर चक्का जाम!
Feb 16, 2026 | 01:30 PMराजकुमार राव का ट्रांसफॉर्मेशन देख पहचानना हुआ मुश्किल, फैंस को सताई चिंता, बोले- क्या है इस बदले लुक का राज?
Feb 16, 2026 | 01:28 PMअमेरिका से एयरक्राफ्ट खरीदेगा ईरान! ट्रंप को खुश करने के लिए खामेनेई ने बनाया खास प्लान, इजरायल में हड़कंप
Feb 16, 2026 | 01:28 PMक्राइम रिपोर्ट: नासिक ग्रामीण पुलिस का बड़ा खुलासा, मारपीट व अपहरण बढ़े; अपराध सुलझाने की दर 40%
Feb 16, 2026 | 01:27 PMफडणवीस-गडकरी का शहर बना अंधेर नगरी! गोरेवाड़ा रिंग रोड पर नहीं हुई कार्रवाई; NDS दस्ता बना ‘ईद का चांद’
Feb 16, 2026 | 01:24 PM2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब? क्या है सूतक का समय? जानिए सबसे सटीक तारीख
Feb 16, 2026 | 01:22 PMवीडियो गैलरी

“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM














