-
शनि, 1 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Inaugurates Bhogapuram Airport Andhra Pradesh Details
PM Modi ने किया भोगापुरम एयरपोर्ट का उद्घाटन, ₹5,000 करोड़ का यह मेगा प्रोजेक्ट बदलेगा उत्तर आंध्र की किस्मत
- Written By: अनन्या तिवारी
Bhogapuram Airport Inauguration: PM नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में ₹5000 करोड़ के भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन किया। जानें कब शुरू होंगी उड़ानें।

पीएम मोदी ने भोगापुरम हवाईअड्डे का उद्घाटन किया (सोर्स-IANS)
Bhogapuram International Airport Inaugrated: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (भोगापुरम एयरपोर्ट) का उद्घाटन कर राज्य के विकास को एक नई उड़ान दी है। लगभग 5,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह हवाई अड्डा न केवल बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, बल्कि उत्तर आंध्र के आर्थिक और औद्योगिक परिदृश्य को पूरी तरह बदलने की क्षमता रखता है।
13,500 आदिवासी महिलाओं का ‘धीमसा’ नृत्य और भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री के आगमन पर उनका स्वागत बेहद पारंपरिक और भव्य तरीके से किया गया। उद्घाटन समारोह की सबसे खास बात 13,500 आदिवासी महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया प्रसिद्ध ‘धीमसा’ नृत्य रहा, जिसे देखकर स्वयं प्रधानमंत्री भी अभिभूत नजर आए। हवाई अड्डे के परिसर को आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से सजाया गया था, जिसमें प्रसिद्ध एटिकोप्पाका कलाकृतियाँ और राज्य की भौगोलिक पहचान को दर्शाने वाले रूपांकन शामिल थे।
इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
सम्बंधित ख़बरें
मैं सिर्फ 15 साल की हूं, प्लीज माफ कर दें… FIR दर्ज होते ही रो-रोकर मांगी माफी, PM मोदी को कहे थे अपशब्द
पीएम मोदी और पीयूष गोयल के एआई मॉर्फ्ड वीडियो पर बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
एयरपोर्ट से लेकर सेमीकंडक्टर तक… आज आंध्र और कर्नाटक को PM मोदी देंगे बड़ी सौगात, जानिए क्या-क्या मिलेगा
Navabharat Nishanebaaz: कब तक छिपेंगे अमित शाह, राहुल-खड़गे देखते राह
I am deeply touched with the special gesture of over 13,000 students performing the vibrant Dhimsa dance during the inauguration of the Bhogapuram Airport. This extraordinary gesture reflects the warmth of the people of Andhra Pradesh and the richness of the state’s heritage,… pic.twitter.com/kdZoaoFiCo — Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2026
GMR ग्रुप ने किया है विकसित
भोगापुरम स्थित इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को प्रसिद्ध GMR ग्रुप द्वारा विकसित किया गया है और इसका नाम महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा गया है। अपने पहले चरण में, यह एयरपोर्ट सालाना 60 लाख यात्रियों को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है।
भविष्य में विस्तार योजना के तहत इसकी क्षमता को बढ़ाकर 4 करोड़ यात्री प्रति वर्ष करने का लक्ष्य है। यात्रियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि यहां से कमरशीयल फ्लाईट ऑपरेशन्स 17 अगस्त से शुरू होने वाला है।
उत्तर आंध्र के लिए ‘इकोनॉमिक कैटालिस्ट’ बनेगा यह एयरपोर्ट
आंध्र प्रदेश सरकार के अनुसार यह हवाई अड्डा केवल एक परिवहन केंद्र नहीं है बल्कि उत्तर आंध्र में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और निर्यात के लिए एक बड़े कैटलिस्ट के रूप में कार्य करेगा। इससे कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र की वैश्विक कनेक्टिविटी में सुधार होगा जिससे विदेशी निवेश आकर्षित करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री नायडू और केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने प्रधानमंत्री को एयरपोर्ट की अत्याधुनिक विशेषताओं और भविष्य की विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
यह भी पढ़ें मैं सिर्फ 15 साल की हूं, प्लीज माफ कर दें… FIR दर्ज होते ही रो-रोकर मांगी माफी, PM मोदी को कहे थे अपशब्द
17,900 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात
एयरपोर्ट के उद्घाटन के अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के लिए 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की कई अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री को पारंपरिक शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
यह उद्घाटन समारोह न केवल आंध्र प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि यह क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण का नया अध्याय भी लिखने जा रहा है।
Pm modi inaugurates bhogapuram airport andhra pradesh details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विरार-अलीबाग कॉरिडोर को रफ्तार: 45% भूमि अधिग्रहण पूरा, अगस्त अंत तक प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य
Aug 01, 2026 | 02:25 PMToxic Trailer: यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, नए पोस्टर ने बढ़ाया क्रेज
Aug 01, 2026 | 02:23 PMनांदेड़ मंडल में रेलवे का एक्शन: 24 ट्रेनों में अचानक छापेमारी, 339 यात्री पकड़े गए, लाखों का जुर्माना वसूला
Aug 01, 2026 | 02:21 PMGadchiroli News: भामरागढ़ में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित, बाजार में घुसा पानी, व्यापार ठप
Aug 01, 2026 | 02:19 PMनागपुर मनपा में सेवानिवृत्त अधिकारियों का सत्कार बिना वरिष्ठ अफसरों के, कार्यक्रम बना चर्चा का विषय
Aug 01, 2026 | 02:18 PMFriendship Day 2026: दोस्ती का जश्न होगा दोगुना, फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों संग सुनें ये दिल छू लेने वाले गाने
Aug 01, 2026 | 02:01 PMगोविंद सिंह राजपूत को MP हाईकोर्ट से राहत, कांग्रेस प्रत्याशी की याचिका खारिज; दूसरी पर 4 अगस्त को होगी सुनवाई
Aug 01, 2026 | 01:47 PMवीडियो गैलरी

सावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 10:38 PM
PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:15 PM
कानपुर चाय कांड में आया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर लगाया तलाक के लिए साजिश रचने का आरोप, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:00 PM
संसद में भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव ने पार की हद, भड़के संतों ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 08:11 PM
भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM














