- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Is Running Away From National Herald Case By Commenting On Election Commission
Election Commission बेदाग, हेराल्ड केस से बचने के लिए चाल चल रहे हैं राहुल
Herald Corruption Case: भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। कोहली ने आरोप लगाया है कि राहुल नेशनल हेराल्ड केस से ध्यान भटकाने के लिए निर्वाचन आयोग पर टिप्पणी कर रहें हैं।
- Written By: अक्षय साहू

Rahul Gandhi (Social media)
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले से ध्यान भटकाने का प्रयास करार दिया। भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में गांधी परिवार पर इस मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप भी लगाया।
कोहली ने कहा, गांधी परिवार ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है, जबकि दूसरी ओर पी.चिदंबरम जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता बचाव में दलील पेश करने में जुटे हैं।
कोहली ने आरोप लगाया कि, निर्वाचन आयोग, भारत में लोकतंत्र और चुनावों के आयोजन को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी यह साबित करती है कि कांग्रेस देश की संस्थाओं पर हमला करके ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
ED का डबल अटैक! AAP नेता दीपक सिंगला के घर पर छापा, दिल्ली से गोवा तक मची खलबली
हेमंत खंडेलवाल बोले- मीटिंग में संगठन और सरकार के बीच तालमेल पर फोकस, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा नहीं
चुनाव आयोग का रिकॉर्ड बेदाग
कोहली ने कहा कि चुनाव आयोग का रिकॉर्ड बेदाग है और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई लोग चुनाव जीते हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, नेहरू-गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी अपने राजनीतिक एवं व्यक्तिगत हितों के लिए भारत की संस्थाओं पर भी निशाना साधने को तैयार हैं।
बता दें कि राहुल ने पिछले रविवार को अमेरिका में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां राहुल ने निर्वाचन आयोग पर समझौता कर लेने का आरोप लगाया था। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत के आंकड़ों का हवाला देते हुए निर्वाचन आयोग पर हमला बोला था। जिसे लेकर सत्तारूढ़ भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए उन्हें “देशद्रोही” बताया था।
सत्ता को हो रहा दुरुपयोग: चिदंबरम
वहीं इस मामले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। चिदंबरम ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर आरोप लगाया था कि वो सोनिया गांधी और राहुल गांधी की ईमानदारी और प्रतिष्ठा को निशाना बनाने के लिए सत्ता को खुला दुरुपयोग किया है।
देश से जड़ी सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पूर्व वित्त मंत्री ने इस बात पर भी मंत्री जोर दिया कि उनकी पूरी पार्टी अपने नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हुए इस राजनीतिक हमले का विरोध करेगी और लड़कर इसे नाकाम करेगी। ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में कथित तौर पर 988 करोड़ रुपये धनशोधन के लिए एक विशेष अदालत में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।
Rahul gandhi is running away from national herald case by commenting on election commission
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
May 18, 2026 | 01:50 PMMP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
May 18, 2026 | 01:48 PM12,500 करोड़ की ठाणे रिंग मेट्रो परियोजना का बढ़ा विरोध, पर्यावरण नुकसान को लेकर उठे सवाल
May 18, 2026 | 01:42 PMऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PMपत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
May 18, 2026 | 01:36 PMयवतमाल में किसान की सतर्कता से खुला मंडी घोटाला! पुसद मंडी में वजन कांटे पर सवाल, 2 तौल में 10 क्विंटल का फर्क
May 18, 2026 | 01:36 PMIET के हॉस्टल में छात्रों का हंगामा, अर्धनग्न होकर जमकर की तोड़फोड़, सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन
May 18, 2026 | 01:29 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM












