- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Entry Banned In Sambhal Moradabad Commissioner Did Not Give Permission
संभल में राहुल गांधी की एंट्री पर लगा प्रतिबंध, मुरादाबाद कमिश्नर ने नहीं दी अनुमति
संभल में हुई हिंसा के बाद डीएम ने कुछ समय के लिए बाहरी व्यक्ति की जिले में एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। राहुल गांधी से पहले भी कांग्रेस और सपा नेताओं ने संभल जाने का प्रयास किया था लेकिन उन्हें रोक दिया गया था।
- Written By: प्रीति शर्मा

राहुल गांधी (सौ. सोशल मीडिया)
Sambhal Violence: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में संभल जाना चाहते हैं। लेकिन संभल के डीएम के आदेश के मुताबिक राहुल गांधी वहां नहीं जा सकते हैं। इस मामले को लेकर मुरादाबाद कमिश्नर ने कहा कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को जिले में आने की अनुमति नहीं दे सकते हैं। ये प्रतिबंध राहुल गांधी सहित सभी लोगों पर भी लागू होते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का रोकने के लिए कानून के अनुसार सभी प्रयास किए जाएंगे। बता दें कि राहुल गांधी ने ऐलान किया था कि वह 4 दिसंबर को संभल के दौरे पर जाएंगे।
मुरादाबाद कमिश्नर ने कहा- रोकने के लिए करेंगे हर संभव प्रयास
संभल में हुई हिंसा के बाद डीएम ने कुछ समय के लिए बाहरी व्यक्ति की जिले में एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। राहुल गांधी से पहले भी कांग्रेस और सपा नेताओं ने संभल जाने का प्रयास किया था लेकिन उन्हें रोक दिया गया था। ऐसे में राहुल गांधी का दौरा देखते हुए पुलिस और प्रशासन मुस्तैद हो गए हैं। मुरादाबाद कमिश्नर औंजनेय सिंह ने बताया कि हम किसी को रोकना नहीं चाहते हैं लेकिन संभल में स्थित भी खराब नहीं होने दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन को रोका गया उसी तरह कार्रवाई की जाएगी। राहुल गांधी को कानून के मुताबिक रोकने की संभव प्रयास किए जाएंगे।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हमने राहुल गांधी को संभल न आने की गुजारिश की है। उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसा नहीं होगा तो आगे कदम उठाए जाएंगे। संभल में बाहरी व्यक्ति पर 10 दिसंबर तक प्रतिबंध है और आगे भी स्थिति के अनुसार समीक्षा की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी असफल वंशवादी, उन पर कांग्रेस नेताओं को भी भरोसा नहीं, भाजपा नेता ने बोला हमला
तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस में तकरार, विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच, राहुल गांधी नाराज
‘पत्नी का दर्जा दो वरना जान दे दूंगी’, बीजेपी नेता के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका; लगाए गंभीर आरोप
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
संभल में क्यों हुआ विवाद
बीते दिनों उत्तर प्रदेश के संभल जिले की शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसा भड़क उठी थी। कहा जाता है कि 24 दिसंबर को शाही मस्जिद के दौरे पर मुस्लिम समाज ने विरोध किया था। जिसकी वजह से पुलिस और स्थानी लोगों में झड़प हो गई। इस हिंसा में करीब चार मुस्लिम लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा पुलिसवालों सहित कई लोगों घायल हुए थे। जिसकी वजह से इलाके में बवाल, तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में पुलिस उपद्रवियों को ढूंढ रही है। वहीं इस मामले में विपक्ष और प्रशासन भेदभाव पूर्ण बर्ताव करने का आरोप लगा रहा है।
देश से जुड़ी की अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
Rahul gandhi entry banned in sambhal moradabad commissioner did not give permission
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
48 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और मुंबई 3.0 को मिलेगी रफ्तार, 87 प्रतिशत राशि होगी खर्च
Feb 16, 2026 | 08:05 PMफरीदाबाद की फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां जलीं
Feb 16, 2026 | 08:00 PMपैसे दो और माफी पाओ! डोनाल्ड ट्रंप का नया ‘क्षमादान सिस्टम’, हर दिन छूट रहे हैं 6 बड़े क्रिमिनल
Feb 16, 2026 | 07:55 PMसिर्फ 65 हजार में दमदार माइलेज वाली बाइक, Splendor से सस्ती Honda Shine 100 बनेगी रोज़ाना सफर की साथी
Feb 16, 2026 | 07:54 PMभारत के पहले एआई लिविंग लैब का महाराष्ट्र में शुभारंभ, स्वदेशी उद्योगों को मिलेगी तकनीक की शक्ति: मंत्री लोढ़ा
Feb 16, 2026 | 07:44 PMPunjab Politcs: पंजाब फतह के लिए भाजपा ने चला ‘नायाब’ दांव, 31 फीसदी ओबीसी और ‘सिख कनेक्शन’ से पलटेगी बाजी?
Feb 16, 2026 | 07:42 PMराहुल गांधी असफल वंशवादी, उन पर कांग्रेस नेताओं को भी भरोसा नहीं, भाजपा नेता ने बोला हमला
Feb 16, 2026 | 07:38 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM












