-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi E20 Petrol Policy Attack Modi Government Video
इंजन खराब, माइलेज कम…E20 पेट्रोल पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, मोदी सरकार से मांगा जवाब
- Written By: अर्पित शुक्ला
E20 Fuel Policy: राहुल गांधी ने E20 पेट्रोल नीति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वीडियो जारी कर दावा किया कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से वाहनों का माइलेज घट रहा है और इंजन प्रभावित हो रहे हैं।

राहुल गांधी (Image- X/@rahulgandhi)
Rahul Gandhi on E20 Fuel Policy: देश में E20 पेट्रोल नीति को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की E20 नीति पर सवाल उठाते हुए इसे आम जनता के लिए नुकसानदायक बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कार का पेट्रोल टैंक खोलकर इस नीति पर अपनी बात रखते नजर आए।
राहुल गांधी ने क्या कहा?
वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि E20 पेट्रोल का मुद्दा कोई छोटी नीतिगत बहस नहीं, बल्कि देश के करोड़ों वाहन चालकों से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “इस मामले में दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है।” उन्होंने आरोप लगाया कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण लोगों की कारों और दोपहिया वाहनों के इंजन प्रभावित हो रहे हैं, माइलेज कम हो रहा है और वाहन मालिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
‘हर वाहन चालक प्रभावित हो रहा’
राहुल गांधी ने कहा कि यह नीति सीधे उन सभी लोगों को प्रभावित कर रही है जो रोजमर्रा के जीवन में वाहन का इस्तेमाल करते हैं। उनके मुताबिक, इससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है और वाहन रखरखाव का खर्च बढ़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur News: ब्रह्मपुरी में कांग्रेस का जनाक्रोश महा मोर्चा, सरकार पर बरसे विजय वडेट्टीवार
प्रयागराज आने से पहले राहुल गांधी का बड़ा हमला- यह सरकार झुकती है, बस आवाज एक साथ उठनी चाहिए
विरोधी हैं दुश्मन नहीं- राहुल गांधी से मिले किरेन रिजिजू, क्या थमेगा संसद का घमासान?
राहुल गांधी ने नहीं दिया जवाब… सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने पर दिया बड़ा बयान, बोले- अब नेताओं पर भरोसा नहीं
E20 – दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है। pic.twitter.com/Unw7UfNt9k — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 7, 2026
सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में इस समय कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों के इतने मामले सामने हैं कि यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि पहले किस मुद्दे को उठाया जाए। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी। उन्होंने दावा किया कि E20 नीति के कारण आम जनता को नुकसान हो रहा है और इसे लेकर सरकार को जवाबदेह बनाया जाएगा।
E20 पेट्रोल को लेकर पहले भी उठे हैं सवाल
हाल के दिनों में E20 पेट्रोल की गुणवत्ता और इसके वाहनों पर प्रभाव को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे वायरल हुए हैं। हालांकि, केंद्र सरकार और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इन दावों को लेकर कहा है कि देशभर में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की गुणवत्ता की नियमित जांच की जा रही है और निर्धारित मानकों के अनुसार ही ईंधन की आपूर्ति की जा रही है।
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना की लड़ाई के बीच PM मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, जानिए दोनों के बीच क्या हुई बात
सरकार का कहना है कि ईंधन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए देशभर के पेट्रोल पंपों पर नियमित परीक्षण किए जाते हैं और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर संबंधित आउटलेट के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
Rahul gandhi e20 petrol policy attack modi government video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंजन खराब, माइलेज कम…E20 पेट्रोल पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, मोदी सरकार से मांगा जवाब
Aug 07, 2026 | 07:38 PMMumbai News: मुंबई में 9 अगस्त को जम्बो ब्लॉक, हार्बर लाइन की कई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
Aug 07, 2026 | 07:26 PMExplainer: अयोध्या, तिरुपति से सबरीमाला तक, मंदिरों को दिया गया चंदा कितना सुरक्षित; क्यों उठ रहे हैं सवाल?
Aug 07, 2026 | 07:04 PMगटर जनरेशन वाले बयान के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी कंगना, अचानक याद आया जेनजी वोट बैंक
Aug 07, 2026 | 06:59 PMPrahaar Release Date: राजकुमार राव की प्रहार की बदली रिलीज डेट! इस दिन सिनेमाघरों में दे सकती है दस्तक
Aug 07, 2026 | 06:58 PMअफगानिस्तान में भारतीय ट्रैवलर को मिला ऐसा प्यार, दुकानदारों ने पैसे लेने से किया इनकार; वीडियो वायरल
Aug 07, 2026 | 06:55 PMSBI Recruitment 2026: एसबीआई में मैनेजर समेत 38 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त से आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
Aug 07, 2026 | 06:50 PMवीडियो गैलरी

मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM














