Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन: PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Rahul Gandhi Birthday: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने दी बधाई। देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल का जन्मदिन मना रहे हैं।

  • Written By: दिव्या सिंह
Updated On: Jun 19, 2026 | 11:39 AM

राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

PM Modi Wishes Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता को जन्मदिन की शुभकामना दी। पीएम मोदी ने राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री का यह संदेश ऐसे समय आया है जब संसद और राजनीतिक मंचों पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहसें देखने को मिलती हैं, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर शुभकामनाओं का यह संदेश लोकतांत्रिक परंपराओं को भी दर्शाता है।

Best wishes to the Leader of the Opposition in the Lok Sabha, Shri Rahul Gandhi Ji on his birthday. Praying for his good health and long life. @RahulGandhi — Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2026

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में स्कूल बस चालकों पर सख्ती, शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवर पर केस दर्ज

‘कांग्रेस चाहती थी बंगाल पाकिस्तान जाए’, PM मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार

World Music Day 2026: संगीत के सुरों में छिपा है बेहतर स्वास्थ्य का राज, म्यूजिक के हैं अनेकों फायदे

Kanpur Rottweiler Attack: खूंखार रॉटविलर ने महिला को बनाया निशाना, लड़ रही जिंदगी से जंग

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके सार्वजनिक जीवन में सामाजिक न्याय, सद्भाव, करुणा और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार समाज के वंचित और हाशिए पर मौजूद वर्गों की आवाज उठाते रहे हैं।

वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विशेष आयोजन

प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगा घाटों पर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और एक विशेष ‘लड्डू केक’ काटा। कार्यक्रम में प्रदर्शित एक कलाकृति में राहुल गांधी को परशुराम के रूप में दर्शाया गया था, जिसमें उनके एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में भारतीय संविधान दिखाया गया। आयोजकों ने इसे लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया।

VIDEO | Varanasi: Youth Congress workers celebrate Lok Sabha Leader of Opposition Rahul Gandhi’s birthday with symbolic rituals, including pouring milk over his photograph in the Ganga River.#RahulGandhi #VaranasiNews (Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/57oraDhpqZ — Press Trust of India (@PTI_News) June 19, 2026


हालांकि, इस आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। कुछ समूहों ने इसकी आलोचना की, जबकि कांग्रेस की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ये भी पढ़ें- मोहब्बत की दुकान से वंचितों की लड़ाई तक..राहुल गांधी के बर्थडे पर कांग्रेस ने दी बधाई, दिल्ली में लगे पोस्टर्स

2004 से शुरू हुआ संसदीय सफर

बता दें कि, राहुल गांधी ने वर्ष 2004 में सक्रिय संसदीय राजनीति में प्रवेश किया और उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से पहली बार सांसद चुने गए। उसी चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए सरकार सत्ता में आई थी। 2009 में कांग्रेस ने दोबारा केंद्र में सरकार बनाई, लेकिन 2014 और 2019 के चुनावों में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 99 सीटें जीतीं और राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता बने।

Rahul gandhi birthday pm modi congratulated him congress workers celebrate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 11:39 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • PM Naredra Modi
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.