मोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
NEET-UG Paper Leak Row: राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, नीट 2026 के पेपर लीक की खबर सुनी। परीक्षा नहीं - नीट अब नीलामी है। कई सवाल परीक्षा से 42 घंटे पहले वॉट्सऐप पर बिक रहे थे।
- Written By: अर्पित शुक्ला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rahul Gandhi on NEET-UG Paper Leak Row: राहुल गांधी ने NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। परीक्षा में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि ‘नीट अब परीक्षा नहीं, बल्कि नीलामी बन चुकी है।’ राहुल गांधी ने मोदी सरकार देश को युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है।
वहीं, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक के आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि NEET-UG परीक्षा ‘पूर्ण सुरक्षा प्रोटोकॉल” के तहत आयोजित कराई गई थी। एजेंसी ने कहा कि राजस्थान एसओजी की तरफ से कथित अनियमितताओं की जांच की जा रही है और एनटीए जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर रही है।
क्या कहा राहुल गांधी ने?
बता दें कि राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘नीट 2026 के पेपर लीक की खबर सुनी। परीक्षा नहीं – नीट अब नीलामी है। कई सवाल परीक्षा से 42 घंटे पहले वॉट्सऐप पर बिक रहे थे। 22 लाख से ज्यादा बच्चे साल भर रात-रात भर आंखें जलाकर पढ़ते रहे और एक रात में उनका भविष्य बाजार में सरेआम नीलाम हो गया।’ राहुल गांधी ने आगे कहा, यह पहली बार नहीं है। 10 साल में 89 पेपर लीक, 48 बार दोबारा परीक्षा। उन्होंने कहा कि हर बार वही वादे, और फिर वही खामोशी।
सम्बंधित ख़बरें
‘राहुल गांधी इसीलिए परेशान हैं…’, रामदास आठवले का बड़ा बयान, पीएम मोदी की कम सोना खरीदने सलाह पर कही ये बात
NEET UG Paaper Leak: नीट यूजी परीक्षा के पहले ही लीक हो गया था पेपर! सैंपल से मिले 140 सवाल, हुआ बड़ा खुलासा
‘राहुल गांधी देश की राजनीति के रिजेक्टेड माल’, CM फडणवीस ने कांग्रेस नेता को लेकर क्यों कहा ऐसा?
‘AIMIM आतंकवादी पार्टी’, नितेश राणे के समर्थन में उतरी शाइना एनसी, राहुल गांधी पर भी बोला तीखा हमला
NEET 2026 के पेपर लीक की खबर सुनी। परीक्षा नहीं – NEET अब नीलामी है। कई सवाल परीक्षा से 42 घंटे पहले WhatsApp पर बिक रहे थे। 22 लाख से ज़्यादा बच्चे साल भर रात-रात भर आँखें जलाकर पढ़ते रहे और एक रात में उनका भविष्य बाज़ार में सरेआम नीलाम हो गया। यह पहली बार नहीं है। 10 साल में… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 11, 2026
लाखों बच्चों का भरोसा टूटा
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी, जब आप अपनी हर नाकामी का बिल जनता के ऊपर डालते हैं, तो गरीब के बच्चों का भविष्य भी उसी बिल में आता है। उन्होंने कहा कि 22 लाख बच्चों का भरोसा टूटा है। राहुल गांधी ने दावा किया कि मोदी सरकार से बड़ा खतरा भारत के युवाओं के सपनों के लिए कोई नहीं है। राहुल गांधी ने कहा, मैं भारत के युवा के साथ हूं। यह वक्त बेहद मुश्किल है मैं जानता हूं। लेकिन ये व्यवस्था ऐसे नहीं रहेगी। हम मिलकर इसको बदलेंगे।
‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करना BJP की आदत
वहीं इस मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मोदी सरकार में परीक्षा प्रणाली पूरी तरह अव्यवस्था, अविश्वास और अराजकता का प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने कहा कि नीट के अब तक कम से कम 4 पेपर लीक हो चुके हैं – 2026, 2024, 2021, 2016।
मोदी सरकार में परीक्षा प्रणाली पूरी तरह अव्यवस्था, अविश्वास और अराजकता का प्रतीक बन चुकी है। NEET के अब तक कम से कम 4 पेपर लीक हो चुके है – 2026, 2024, 2021, 2016! राजस्थान के सीकर में परीक्षा से पहले handwritten “guess paper” मिलता है, जिसमें से 135 प्रश्न सीधे NEET के असली… — Mallikarjun Kharge (@kharge) May 11, 2026
यह भी पढ़ें- ममता सरकार में मंत्री रहे सुजीत बोस गिरफ्तार, जानें ED ने किस मामले में की कार्रवाई
खरगे ने कहा कि करोड़ों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करना भाजपा की आदत बन चुकी है। उन्होंने आगे कहा, ‘ये निकम्मी सरकार नौकरियां देती नहीं, भर्ती-परीक्षा में धांधली करती है, पेपर-लीक माफिया का संरक्षण करती है, पकड़े जाने पर लीपा-पोती में जुट जाती है।’
