Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘सेना पर 10% लोगों का कंट्रोल’, राहुल के बयान पर भड़के राजनाथ, बोले- अराजकता फैलाने की कोशिश

Bihar Election के बीच इस समय राहुल गांधी के बयान और कारनामे मीडिया में लगातार चर्चा में बने हुए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उनके बयान पर पलटवार करते हुए इसे अराजकता फैलाने वाला बताया।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Nov 05, 2025 | 07:29 PM

राहुल के बयान पर भड़के राजनाथ (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rahul Gandhi Remark on Indian Army: बिहार चुनाव 2025 की गर्मी के बीच सेना पर दिए एक बयान ने राजनीतिक भूचाल ला दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने औरंगाबाद में दावा किया कि सेना पर ‘देश की 10 फीसदी आबादी का कंट्रोल’ है। इस बयान पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तीखा पलटवार किया है। राजनाथ सिंह ने बुधवार को जमुई में राहुल पर देश में ‘अराजकता’ फैलाने की कोशिश करने और सशस्त्र बलों को राजनीति में घसीटने का गंभीर आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने औरंगाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि देश की 90 फीसदी आबादी दलित, महादलित, पिछड़ी, अति पिछड़ी या अल्पसंख्यक है। उन्होंने कहा कि 500 सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट निकालने पर वहां इन समुदायों का कोई व्यक्ति नहीं मिलेगा। राहुल ने दावा किया, “वे सभी शीर्ष 10 फीसदी से आते हैं। सभी नौकरियां उन्हीं के पास जाती हैं। सेना पर उन्हीं 10 फीसदी लोगों का कंट्रोल है।”

‘अराजकता फैलाने की कोशिश’

राहुल गांधी के इस बयान पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 05 नवंबर 2025 को जमुई में एक चुनाव प्रचार के दौरान कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता विपक्ष (राहुल गांधी) रक्षाबलों में आरक्षण की मांग करके देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा, “सेना को राजनीति में न घसीटें। अब राहुल गांधी रक्षा बलों में आरक्षण का मुद्दा उठा रहे हैं। यह देश में अराजकता फैलाने की कोशिश के अलावा और कुछ नहीं है। हमारी सेनाएं ऐसे मतभेदों से ऊपर हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

कांग्रेस ने निकाला तो भाजपा में जगह तलाश रहीं नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी, BJP की तारीफ तो राहुल गांधी पर हमला

Agniveer Recruitment Rules 2026: शादी की तो छिन जाएगी नौकरी! सेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए जारी किए सख्त नियम

पुराना केस या नीट छात्रा की मौत का सवाल…पप्पू की गिरफ्तारी पर क्यों मचा बवाल? राहुल-प्रियंका ने खोला मोर्चा

संपादकीय: पूर्व सेनाध्यक्ष नरवणे की से लोकसभा में हंगामा, राहुल गांधी को बोलने से रोका

यह भी पढ़ें: ‘वोट तो इटैलियन महिला ने भी डाला था…’, राहुल के ब्राजीलियन मॉडल वाले आरोपों पर BJP ने कसा तंज

‘सेना का धर्म सिर्फ सैन्य धर्म’

रक्षामंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि सेना को राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “आरक्षण होना चाहिए। हम आरक्षण का समर्थन करते हैं और इसे गरीबों को दिया है, लेकिन जब सेना की बात आती है तो हमारे सैनिक केवल एक ही धर्म, सैन्य धर्म का पालन करते हैं। इसके अलावा कोई दूसरा धर्म नहीं है।” राजनाथ सिंह ने कहा कि जब भी देश पर संकट आया है, हमारे सैनिकों ने अपने साहस और पराक्रम से भारत को गौरवान्वित किया है।

Rahul gandhi army 10 percent control statement rajnath singh reaction anarchy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 05, 2025 | 07:29 PM

Topics:  

  • Indian Army
  • Rahul Gandhi
  • Rajnath Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.