पुराना केस या नीट छात्रा की मौत का सवाल…पप्पू की गिरफ्तारी पर क्यों मचा बवाल? राहुल-प्रियंका ने खोला मोर्चा
Pappu Yadav Arrest Controversy: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सत्ताधारी एनडीए सरकार पर हमला बोला है।
- Written By: अभिषेक सिंह
राहुल गांधी-प्रियंका गांधी व पप्पू यादव (डिजाइन फोटो)
Pappu Yadav Arrest: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सत्ताधारी एनडीए सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव को पटना के एक हॉस्टल में NEET परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मुद्दे पर आवाज उठाने के लिए गिरफ्तार किया गया है।
राहुल गांधी ने पुलिस की इस कार्रवाई को उन्होंने राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया। राहुल गांधी के अलावा उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पप्पू यादव का समर्थन करते हुए बिहार की नीतीश कुमार सरकार को निशाने पर लिया है।
राहुल ने बताया- BJP-NDA मॉडल
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत और उसके बाद पूरे मामले को जिस तरह से हैंडल किया गया, उसने एक बार फिर सिस्टम में गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है। जब पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की, तो वही पुराना BJP-NDA मॉडल सामने आया–मामले को भटकाओ, परिवार को परेशान करो, और दोषियों को सुरक्षा दो।”
सम्बंधित ख़बरें
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
VD Satheesan Oath: केरलम के नए सीएम बने वीडी सतीशन, 20 सदस्यीय कैबिनेट के साथ ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
आज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
NEET UG: ‘शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अब तक सस्पेंड क्यों नहीं’, राहुल गांधी ने PM मोदी पूछे ये 3 बड़े सवाल
पटना में NEET की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है। पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जाँच और न्याय की माँग की, तो वही पुराना भाजपा-NDA मॉडल सामने आ गया – केस को भटकाओ, परिजनों को… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 7, 2026
रायबरेली से कांग्रेस सांसद ने कहा, “इस बेटी के लिए न्याय की आवाज़ बनकर साथी सांसद पप्पू यादव जी मजबूती से खड़े हुए। आज उनकी गिरफ़्तारी साफ़ तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध है ताकि जवाबदेही मांगने वाली हर आवाज़ को डराया और दबाया जा सके।”
‘भयानक साजिश-खतरनाक पैटर्न’
उन्होंने आगे कहा कि सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह घटना सिर्फ एक मामले तक सीमित नहीं लगती। यह एक भयानक साज़िश और एक खतरनाक पैटर्न की ओर इशारा करती है, जहां और भी बेटियां शिकार बन रही हैं और सरकार इस भयानक सच्चाई से आंखें मूंद रही है। यह राजनीति का मामला नहीं है, बल्कि न्याय का मामला है। यह बिहार की एक बेटी के सम्मान और सुरक्षा का सवाल है।”
पप्पू के समर्थन में उतरी प्रियंका
प्रियंका गांधी ने भी पप्पू यादव के साथ एकजुटता दिखाई। उन्होंने भी एक्स पर लिखा, “पटना के एक हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या का मामला चौंकाने वाला है। इस मामले के सामने आने के बाद सरकार का रवैया और भी डरावना है। FIR दर्ज करने से लेकर जांच और कार्रवाई तक–सब कुछ संदिग्ध बना दिया गया है। यह सब किसे बचाने के लिए किया जा रहा है?”
पटना के हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या का मामला झकझोर देने वाला है। यह केस सामने आने के बाद सरकार का रवैया उससे भी ज्यादा खौफनाक है। FIR दर्ज होने से लेकर जांच और कार्रवाई तक – सबकुछ संदिग्ध बना दिया गया है। यह सब किसे बचाने के लिए किया जा रहा है?… — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 7, 2026
प्रियंका गांधी ने कहा, “हाथरस और उन्नाव से लेकर अंकिता भंडारी और पटना तक–जहां भी महिलाओं के खिलाफ अत्याचार होते हैं, BJP सरकारें पीड़ितों को न्याय दिलाने के बजाय आरोपियों के साथ खड़ी होती हैं। इस मामले में आवाज उठाने वाले सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी इसी असंवेदनशील रवैये की एक और कड़ी है। BJP और उसके सहयोगियों का एजेंडा साफ है–वे अन्याय और उत्पीड़न के साथ खड़े हैं।”
यह भी पढ़ें: पहले भीड़ से मांगा दो रुपये का सिक्का…फिर हिमंत बिस्व सरमा पर टूट पड़े ओवैसी, सामने आया पलटवार का VIDEO
क्यों हुई पप्पू यादव की गिरफ्तारी?
पप्पू यादव को 1995 के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका मेडिकल चेकअप चल रहा है। पप्पू यादव की गिरफ्तारी 1995 के एक कथित ज़मीन विवाद मामले में कोर्ट में पेश नहीं होने के बाद हुई है।
