चिकन नेक की किलेबंदी, चीन के पास भारत के धुरंधरों ने भरी हुंकार, वायुसेना का शौर्य देख पड़ोसियों के छूटे पसीने
India-China Border News: भारत बॉर्डर इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत कर रहा है. रोड से लेकर एयरस्ट्रिप तक डेवलप किए जा रहे हैं। लेह-लद्दाख से लेकर चिकन नेक तक किलेबंदी हो गई है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
चीन के पास भारत के धुरंधरों ने भरी हुंकार (Image- Social Media)
Moran Emergency Landing Facility: असम के डिब्रूगढ़ में नेशनल हाईवे पर बनी अत्याधुनिक हाईवे एयरस्ट्रिप का आज भव्य उद्घाटन किया गया। यह सिर्फ एक एयरस्ट्रिप की शुरुआत नहीं, बल्कि भारत की हवाई ताकत, रणनीतिक तैयारी और पूर्वोत्तर क्षेत्र की सुरक्षा क्षमता का बड़ा प्रदर्शन था। इस ऐतिहासिक मौके ने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ पूरे देश को गर्व महसूस कराया।
उद्घाटन के तुरंत बाद आसमान में भारतीय वायुसेना का शानदार हाईवे एयर शो देखने को मिला। करीब 40 मिनट तक लगातार 16 लड़ाकू विमानों ने हाईवे पर लैंडिंग, टचडाउन और टेकऑफ कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। पूर्वोत्तर में बनी यह पहली हाईवे एयरस्ट्रिप है और इस तरह का भव्य प्रदर्शन इसे खास बनाता है।
दिखी भारत की ताकत
एयर शो में भारतीय वायुसेना के कई आधुनिक विमान शामिल रहे-
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG: ‘शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अब तक सस्पेंड क्यों नहीं’, राहुल गांधी ने PM मोदी पूछे ये 3 बड़े सवाल
नीदरलैंड के बाद आज स्वीडन पहुंचेंगे PM मोदी, आठ साल बाद होने जा रहा है दौरा, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस
मेरा भारत, मेरा योगदान के माध्यम से लोगों को संदेश, पीएम मोदी की अपील पर BJP ने शुरू किया ये देशव्यापी अभियान
PM मोदी का बड़ा ऐलान: नीदरलैंड्स से भारत वापस आएगी चोल साम्राज्य की विरासत, लौटेंगे 11वीं सदी के ताम्रपत्र
- राफेल
- सुखोई-30 एमकेआई
- तेजस
- C-130J सुपर हरकुलस
एक के बाद एक विमानों का हाईवे पर उतरना और कुछ ही सेकंड में दोबारा उड़ान भरना दर्शकों के लिए रोमांचक दृश्य था। जैसे ही हर विमान रनवे से आसमान की ओर उठा, पूरा इलाका तालियों और जयघोष से गूंज उठा।
रणनीतिक दृष्टिकोण से अहम
यह एयरस्ट्रिप तकनीकी उपलब्धि के साथ-साथ सामरिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। डिब्रूगढ़ का मोरान क्षेत्र चीन सीमा के अपेक्षाकृत करीब है। ऐसे में यह वैकल्पिक रनवे युद्ध या आपदा की स्थिति में लड़ाकू विमानों के त्वरित संचालन के लिए उपयोगी साबित होगा।
आपात परिस्थितियों में यह एयरस्ट्रिप फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर और बड़े ट्रांसपोर्ट विमानों को अतिरिक्त ऑपरेशनल लचीलापन देगी। यही कारण है कि इस परियोजना की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है।
पीएम मोदी ने देखा एयर शो
उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहे और उन्होंने एयर शो का अवलोकन किया। हाईवे रनवे पर विमानों की सफल लैंडिंग और टेकऑफ ने इस उपलब्धि को और भी खास बना दिया। मोरान बाईपास पर एयर शो देखने के लिए हजारों लोग जमा हुए। कई स्थानीय लोगों के लिए यह पहली बार था जब उन्होंने इतने करीब से लड़ाकू विमानों को हाईवे पर उतरते देखा। यह पल उनके लिए यादगार बन गया।
यह भी पढ़ें- 7 साल पहले आज के दिन ही उजड़ गईं थीं 40 परिवारों की खुशियां, पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर घाटी में हाई अलर्ट
आपात स्थिति में बड़ी भूमिका
यह इमरजेंसी लैंडिंग एयरस्ट्रिप प्राकृतिक आपदाओं, सैन्य आपातकाल और राहत अभियानों के दौरान तेज प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेगी। भारत की आधुनिक सैन्य अवसंरचना में हाईवे एयरस्ट्रिप एक अहम कदम के रूप में उभर रही है। डिब्रूगढ़ में इस एयरस्ट्रिप के उद्घाटन के साथ भारत ने यह संदेश दिया है कि सीमा सुरक्षा और हवाई शक्ति के मामले में देश हर परिस्थिति के लिए तैयार है।
