Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘बेंगलुरु भगदड़ की मानवाधिकार आयोग करे जांच’, नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने लिखा पत्र

कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने मनावाधिकार आयोग को बेंगलुरु भगदड़ मामले में जांच के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने भगदड़ को दुर्भाग्यपूर्ण घटना से ज्यादा सुरक्षा की उपेक्षा बताया है।

  • By सौरभ पाल
Updated On: Jun 12, 2025 | 02:12 PM

आर अशोक (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बेंगलुरुः कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास बाहर भगदड़ की घटना के संबंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने आयोग से घटना का तत्काल संज्ञान लेने और कार्यक्रम के आयोजन में शामिल सभी सरकारी अधिकारियों, एजेंसियों और निजी संस्थाओं की भूमिकाओं एवं जिम्मेदारियों की व्यापक जांच शुरू कराने का आग्रह किया है।

आयोग अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में अशोक ने कहा कि ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु’ की आईपीएल में हुई जीत का जश्न मनाने के लिए चार जून को आयोजित समारोह के दौरान स्टेडियम के पास हुई भगदड़ ‘‘मानवाधिकारों के उल्लंघन की तरह परेशान करने वाली घटना” थी, जिसके कारण 11 निर्दोष लोगों की जान चली गई और 75 लोग घायल हो गए।

भगदड़ दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं, सुरक्षा की उपेक्षा हैः आर अशोक

भाजपा नेता ने 11 जून को लिखे अपने पत्र में कहा कि यह महज कोई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना नहीं है, प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और प्रारंभिक जांच से साफ है कि यह राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों की घोर लापरवाही, कुप्रबंधन और जन सुरक्षा के प्रति घोर उपेक्षा का प्रत्यक्ष परिणाम प्रतीत होता है। अशोक ने भीड़ पर नियंत्रण की कमी, राज्य सरकार और आयोजकों की ओर से चूक और अपर्याप्त पुलिस तैनाती समेत कई गंभीर खामियों को उजागर किया, जिनके बारे में उन्होंने दावा किया कि इन्हीं के कारण यह घटना हुई।

भारत के एक्शन से बैकफुट पर बांग्लादेश, यूनुस बोले- हमसे गलती हो जाती…

मानावाधिकार आयोग के जांच के बाद ले एक्शन

नेता प्रतिपक्ष अशोक ने कहा लगभग 35,000 क्षमता वाले क्षेत्र (स्टेडियम) में लाखों लोगों की भारी भीड़ देखी गई, जो कथित तौर पर निशुल्क पास के बारे में भ्रामक घोषणाओं के कारण हुई। उन्होंने कहा हालांकि, प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और जांच आयोग की घोषणा की गई है, लेकिन सरकारी एजेंसियों की तैयारी की स्पष्ट कमी बेहद चिंताजनक है। अशोक ने मानवाधिकार आयोग से जवाबदेही सुनिश्चित करने और लापरवाह पाए जाने वालों के खिलाफ आवश्यक अनुशासनात्मक या कानूनी कार्रवाई की सिफारिश करने का आग्रह किया है।

-एजेंसी इनपुट के साथ

R ashok wrote a letter to human rights regarding bangalore stampede

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2025 | 01:45 PM

Topics:  

  • Bengaluru
  • BJP
  • Congress

सम्बंधित ख़बरें

1

राउत-ठाकरे और केदार चुनेंगे राज्यों के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस ने सौंपी जिम्मेदारी, जाएंगे पंजाब-ओडिशा

2

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जन सुनवाई के दौरान हमला, शिकायत लेकर आया शख्स हुआ हमलावर

3

81वीं जयंती पर याद करें उस लीडर को जिसने सालों पहले ही देश में ला दी थी एआई जैसी क्रांति

4

यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, विदेश में पढ़ने के लिए योगी सरकार देगी 23 लाख

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.