Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंजाब में कांग्रेस की करारी हार के बावजूद नवजोत सिद्धू के तेवर नहीं हुए कम, विरोधियों पर तंज कसते हुए कही ये बड़ी बात

  • Written By: सुभाष यादव
Updated On: Mar 11, 2022 | 03:02 PM

(Photo Credits-ANI Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election Results 2022) में आम आदमी (AAP) की लहर के सामने सभी दलों का पत्ता साफ हो गया है। राज्य की सत्ता पर काबिज कांग्रेस को चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। साथ ही बीजेपी (BJP), शिरोमणि अकाली दल (SAD) और कांग्रेस (Congress) से बगावत कर अपनी पार्टी बनाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amrinder Singh) भी कुछ खास कर पाने में विफल रहे हैं। कांग्रेस की करारी हार के बावजूद प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के तेवर कम नहीं हुए हैं। सिद्धू ने चुनाव में हार पर प्रतिक्रिया देते हुए विरोधियों पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सिद्धू के लिए गड्ढे खोदे वे उनसे 10 गुणा ज्यादा गहरे गड्ढों में दफन हो गए।

ज्ञात हो कि वेरका में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मेरा लक्ष्य पंजाब का उत्थान है। पंजाब के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे। जो पंजाब को प्यार करता है वो हार जीत नहीं देखता। लोगों की आवाज़ में परमात्मा की आवाज़ है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सिद्धू के लिए गड्ढे खोदे वे उनसे 10 गुणा ज्यादा गहरे गड्ढों में दफन हो गए…कहीं से फिर शुरूआत करनी पड़ेगी, चिंता नहीं चिंतन करना पड़ेगा, फैसला जनता की अदालत में हो गया है।

जिन लोगों ने सिद्धू के लिए गड्ढे खोदे वे उनसे 10 गुणा ज्यादा गहरे गड्ढों में दफन हो गए… कहीं से फिर शुरूआत करनी पड़ेगी, चिंता नहीं चिंतन करना पड़ेगा, फैसला जनता की अदालत में हो गया है: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू pic.twitter.com/czgGb5Bttg — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2022

दूसरी तरफ पंजाब में चुनाव नतीजों पर  शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कल जो नतीजे आए हैं उसे हम स्वीकार करते हैं, हम परिणामों का आत्मनिरीक्षण करने के लिए बैठक करेंगे। मैं पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि शायद हमारे में कोई कमी रही जिसे हम समझ नहीं सके लेकिन उस कमी को हम दूर करने की कोशिश करेंगे। हम आम आदमी पार्टी को पूरा समर्थन करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

1000 रुपये के वादे पर AAP का यू-टर्न, पंजाब में महिलाओं को लगेगा झटका? जानिए क्या है केजरीवाल-मान का नया प्लान

JEE Main Result: पंजाब के सरकारी स्कूलों के छात्रों का जलवा, 300 से अधिक ने पहले ही अटैंप्ट में पास की परीक्षा

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने किया 2400 करोड़ का घोटाला? नवजोत कौर के राजा वारिंग पर सनसनीखेज आरोपों से हड़कंप

पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई

Punjab election results 2022 people who dug holes for sidhu got buried in holes 10ft deeper says pcc chief navjot singh sidhu

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 11, 2022 | 03:02 PM

Topics:  

  • Bhagwant Mann
  • Charanjit Singh Channi
  • Navjot Singh Sidhu
  • Punjab

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.