Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा का कंगना रनौत पर तंज, कहा- वह संसद में रहने के लायक नहीं

प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर टिप्पणी के लिए बीजेपी सांसद कंगना रनौत पर जमकर निशाना साधा । रॉबर्ट ने कंगना रनौत की आलोचना करते हुए कहा कि वह संसद सदस्य बने रहने के काबिल नहीं हैं।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Aug 31, 2024 | 08:43 AM

(डिज़ाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर टिप्पणी के लिए बीजेपी सांसद कंगना रनौत पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने यहां तक कहा कि कंगना संसद में ही रहने के लायक नहीं हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि कंगना एक महिला हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं। लेकिन मुझे लगता है कि वह संसद में रहने के लायक कतई नहीं हैं।

रॉबर्ट वाड्रा इतने में ही नही रुके और आगे कहा कि वह (कंगना) शिक्षित नहीं हैं। मुझे लगता है कि वह लोगों के बारे में नहीं सोचतीं। वह सिर्फ अपने बारे में ही सोचती हैं। उन्हें महिलाओं के बारे में सोचना चाहिए। मेरी अपील है कि पूरा देश एक साथ आए और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आगे बढ़े। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है और सभी राजनीतिक दलों को इसके समाधान के लिए एक साथ आना चाहिए।

जानकारी दें कि कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि किसान आंदोलन के दौरान आंदोलन के नाम पर दुष्कर्म और मर्डर हुए। अगर देश की सरकार मजबूत ना होती तो पंजाब भी बांग्लादेश हो जाता। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद रनौत ने सोमवार को अपने साक्षात्कार की एक क्लिप ‘X’ पर पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब निरस्त किये जा चुके तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान भारत में ‘‘बांग्लादेश जैसी स्थिति” पैदा हो सकती थी, लेकिन देश के मजबूत नेतृत्व के कारण ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद रनौत ने आरोप लगाया था कि किसान आंदोलन के दौरान ‘‘लाशें लटक रही थीं और दुष्कर्म हो रहे थे”।
इस बयान का विरोध होने पर BJP ने कहा था कि यह कंगना की अपनी राय है, पार्टी की बिल्कुल नहीं।

सम्बंधित ख़बरें

‘धुरंधर-2’ की सफलता पर कंगना रनौत ने की जमकर तारीफ, आदित्य धर को बताया सुपरस्टार डायरेक्टर

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच राकेश बेदी का बड़ा बयान, बिना नाम लिए ‘इमरजेंसी’ पर साधा निशाना

चार धाम यात्रा के नए नियम से मचा घमासान, सारा अली खान पर भी उठे सवाल, तो कंगना रनौत ने दिया बड़ा बयान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कंगना रनौत का संदेश, बोलीं- नारी होना महाशक्ति है, हर दिन आपका है

इस बाबत BJP ने फिर बीते 26 अगस्त को एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा था कि – पार्टी कंगना के बयान से असहमत है। कंगना को पार्टी के नीतिगत मुद्दों पर बोलने की इजाजत नहीं हैं। पार्टी ने उन्हें आगे ऐसे बयान ना देने की हिदायत भी दी थी। इधर BJP के रनौत की टिप्पणी से खुद को अलग कर लेने के बीच कांग्रेस ने सत्तारूढ़ पार्टी से कहा था कि यदि वह वास्तव में रनौत के विचारों से असहमत है तो उन्हें पार्टी से ही निष्कासित किया जाए। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत ने किसानों के बारे में भड़काऊ टिप्पणी की है। वह पहले भी इस तरह की अपनी कई टिप्पणियों को लेकर कई विवादों में घिरती रही हैं।

Priyanka gandhi husband robert vadra attack on kangana ranaut says she not fit to be in parliament

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 31, 2024 | 08:43 AM

Topics:  

  • Kangana Ranaut
  • Priyanka Vadra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.