यह बेरोजगारी, प्रचंड महंगाई और संस्थागत भ्रष्टाचार को हराने का चुनाव है: प्रियंका गांधी
- Written By: साक्षी सिंह
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (सौजन्य: एक्स)
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने मंगलवार को लोगों से लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।
एक-एक वोट महत्वपूर्ण
सोशल मीडिया मंच X पर प्रियंका गांधी ने लिखा, प्रिय देशवासियों, यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह ऐतिहासिक बेरोजगारी, प्रचंड महंगाई, संस्थागत भ्रष्टाचार और आर्थिक संकट को हराने का चुनाव है। आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। सोच-समझ कर, अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए भारी संख्या में मतदान करें। अपने और अपने बच्चों के भविष्य के लिए मतदान करें।
सम्बंधित ख़बरें
2024 चुनाव में BJP की सीटें कम होने का महिला वोटर्स से क्या है कनेक्शन? स्मृति ईरानी ने दिया चौंकाने वाला जवाब
लोकसभा चुनाव 2029 के लिए नई EVM की जरूरत, चुनाव आयोग ने मोदी सरकार से मांगा ₹500 करोड़ का फंड
10 फरवरी का इतिहास: भारत में लोकतंत्र की स्थापना का शंखनाद
‘वोट चोरी’ के बीच हुए फरार, माल्टा में जा बसे लोकसभा चुनाव कराने वाले राजीव कुमार? सामने आ गई असलियत
प्रिय देशवासियों, यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह ऐतिहासिक बेरोजगारी, प्रचंड महंगाई, संस्थागत भ्रष्टाचार और आर्थिक संकट को हराने का चुनाव है। आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। सोच-समझ कर, अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए भारी संख्या में मतदान करें। अपने और… — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 7, 2024
तीसरे चरण में 17.24 करोड़ वोटर्स वोटिंग के पात्र
बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 17.24 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र हैं, जिसके लिए 18.5 लाख अधिकारियों द्वारा संचालित 1.85 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
