प्रियंका गांधी ने वायनाड पुनर्वास को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना, उपेक्षा करने का लगाया आरोप

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों वायनाड लोकसभा सीट उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार प्रसार में जुटी हैं। इस दौरान उन्होंने वायनाड पुनर्वास को मोदी सरकार पर वायनाड पुनर्वास प्रयासों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।
प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
Published on
Updated on

वायनाड: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों वायनाड लोकसभा सीट उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार प्रसार में जुटी हैं। वहां से जुड़े हर मुद्दे पर ध्यान दे रही हैं। यही नहीं इसके लिए प्रमुखता से आवाज भी उठा रही हैं। इस दौरान उन्होंने वायनाड पुनर्वास को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। साथ ही प्रियंका ने मोदी सरकार पर वायनाड पुनर्वास प्रयासों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।

प्रियंका गांधी वाद्रा का वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह पहाड़ी जिले के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास के लिए धनराशि उपलब्ध नहीं कराकर उनकी उपेक्षा कर रही है।

प्रियंका ने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार का रुख लोगों और राष्ट्र का सम्मान नहीं करने के उनके भाव को दर्शाता है। यह बात उसके पिछले 10 साल के शासन के दौरान बनाई गई नीतियों से भी स्पष्ट है। कांग्रेस नेता ने यहां ईंगापुझा में एक नुक्कड़ सभा में कहा कि मोदी सरकार की नीतियां हमेशा प्रधानमंत्री के पांच-छह कारोबारी मित्रों का समर्थन करने के लिए बनाई जाती हैं और जनता को इनसे लाभ नहीं होता।

पुनर्वास के लिए कोई धनराशि उपलब्ध नहीं

वाड्रा ने वायनाड में हुए भूस्खलन का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जिले में आए और प्रभावित स्थानों का दौरा किया। लोगों से मिले और उन्हें हर तरह की मदद का वादा किया। लेकिन केंद्र सरकार ने इसके महीनों बाद भी प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए कोई धनराशि उपलब्ध नहीं कराई। इस उपचुनाव के जरिए चुनावी मैदान में पहली बार उतरीं प्रियंका का वायनाड लोकसभा सीट पर वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी और पूर्व विधायक और भाजपा की प्रत्याशी नव्या हरिदास के साथ मुकाबला है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस्तीफा देने के कारण वायनाड सीट पर उपचुनाव कराना पड़ रहा है। राहुल ने इस साल हुए आम चुनाव में वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली दोनों सीट से जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी जिसकी वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com