Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज PM मोदी 113वीं बार करेंगे अपनी ‘मन की बात’, ऐसे देखें-सुने यह ख़ास कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 113वीं बार 'मन की बात' कार्यक्रम करेंगें। इस कार्यक्रम को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Aug 25, 2024 | 09:19 AM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार 25 अगस्त को सुबह 11 बजे 113वीं बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम करेंगें। इससे पहले बीते 28 जुलाई को मन की बात का 112वां संस्करण हुआ था। उस समय PM मोदी ने पेरिस ओलिंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, असम मोइदम, टाइगर डे, वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस पर बात की थी। ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसमें वे देश की जनता के साथ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

‘मन की बात’ कार्यक्रम को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली भी शामिल हैं। ‘मन की बात’ की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा भी किया जाता है।

यहां पढ़ें – ‘जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 कभी बहाल नहीं किया जाएगा’, अमित शाह ने पीडीपी और एनसी पर किया पलटवार

सम्बंधित ख़बरें

गजनी, खिलजी, औरंगजेब आए और चले गए, सोमनाथ पर PM मोदी का पोस्ट, देखें VIDEO

नीतीश कुमार को मिलेगा भारत रत्न? JDU नेता ने PM मोदी को पत्र लिखकर इन नेताओं का भी लिया नाम

PM Modi का गुजरात दौरा: सोमनाथ में आस्था, राजकोट में विकास और जर्मन चांसलर के साथ कूटनीतिक बैठक, जानें शेड्यूल

‘जो मुझे छेड़ता है…उसे मैं नहीं छोड़ती’, ED एक्शन के बाद ममता ने दिखाया रौद्र रूप, मोदी और शाह को ललकारा

#MannKiBaat | PM @narendramodi
to address the nation in his 113th episode of Mann Ki Baat today at 11 AM.
The programme serves as a platform for the collective voice of the people, providing a unique opportunity for citizens to connect with the Prime Minister. Watch LIVE:… pic.twitter.com/3XxlT3XjOy — DD News (@DDNewslive) August 25, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इस खास मासिक रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से जनता से डायरेक्ट कनेक्ट होते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करते हैं। इतना ही नही इस कार्यक्रम पर कुछ ऐसे लोगों को भी बुलाया जाता है जिन्होंने राष्ट्र के उन्नति में अपना योगदान दिया हो। ऐसे लोगों की सफलता के बारे में PM मोदी डियो के माध्यम से पूरी दुनिया को बताते हैं।

यहां पढ़ें – मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, विज्ञान धारा योजना

जानकारी हो कि, ‘मन की बात’ को देश के 100 करोड़ लोग कम से कम एक बार जरुर सुन चुके हैं। वहीं 23 करोड़ लोग नियमित रूप से ‘मन की बात’ को आज भी सुनते हैं। इस बाबत IIM रोहतक ने एक स्टडी की थी, जिसे प्रसार भारती ने करवाया था।

At 11 am today, PM @narendramodi will share #MannKiBaat. Do join in. pic.twitter.com/x01sbV6pGj — Mann Ki Baat Updates मन की बात अपडेट्स (@mannkibaat) August 25, 2024

‘मन की बात’ का पहला एपिसोड

गौरतलब है कि ‘मन की बात’ का पहला एपिसोड बीते 3 अक्‍टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। तब यह पहला एपिसोड की मात्र 14 मिनट को था। जून 2015 में इसे बढ़ाकर फिर 30 मिनट कर दिया गया था। बीते 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है। फ्रेंच, पश्‍तो, चाइनीज समेत इसका ब्रॉडकास्‍ट 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है।

ऐसे देखें-सुने ‘मन की बात’

जानकारी दें कि, आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी इस ख़ास और रोचक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होता है। वहीं आकाशवाणी से हिन्दी प्रसारण के बाद यह कार्यक्रम अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में इसे प्रसारित किया जाता है।

इसके साथ ही आप PM नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज पर भी जाकर आप इस कार्यक्रम को सुन सकते हैं।वहीं आप आकाशवाणी और PMO के ट्विटर हैंडल पर भी आपको इसके अपडेट मिलेंगे। आप Mann Ki Baat Updates मन की बात अपडेट्स ट्विटर हैंडल पर भी आपको इसके पूरे और जरुरी अपडेट देख-सुन सकते हैं।

Prime minister shri narendra modi mann ki baat 113 episode programme

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 25, 2024 | 07:57 AM

Topics:  

  • Mann ki Baat
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.