-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Big Decision Of Modi Cabinet Vigyan Dhara Yojana Bio E3 Policy Approved
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, विज्ञान धारा योजना, बायो ई 3 नीति को दी मंजूरी
- Written By: शुभम पाठक
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शनिवार को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की तीन व्यापक योजनाओं को जारी रखने की मंजूरी दे दी है। जिनका विलय ‘विज्ञान धारा' नामक एकीकृत केंद्रीय क्षेत्र योजना के रूप में कर दिया गया है।

नरेंद्र मोदी (सोर्स:-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: शनिवार को मोदी कैबिनेट की हुई बैठक में कई सारे मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शनिवार को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की तीन व्यापक योजनाओं को जारी रखने की मंजूरी दे दी है। जिनका विलय ‘विज्ञान धारा’ नामक एकीकृत केंद्रीय क्षेत्र योजना के रूप में कर दिया गया है।
इसके बारे में सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संवाददाताओं से कहा कि 15वें वित्त आयोग की 2021-22 से 2025-26 की अवधि के दौरान विज्ञान धारा के लिए प्रस्तावित परिव्यय 10,579 करोड़ रुपये है। इस योजना के तीन व्यापक घटक हैं जिनमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थागत और मानव क्षमता निर्माण; अनुसंधान और विकास तथा नवाचार, प्रौद्योगिकी विकास एवं तैनाती शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:-‘सरकारी कर्मचारियों पर हमें गर्व’, यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी के बाद बोले पीएम मोदी
सम्बंधित ख़बरें
US-ईरान शांति समझौते के बाद पहली बैठक टली; उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद्द, जानें बड़ी वजह
Share Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक टूटा और IT शेयरों में हाहाकार
सपा में मचेगी भारी बगावत? ओपी राजभर ने बताया कौन बनेगा समाजवादी पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष!
मुरैना जिला अस्पताल में हंगामा: नर्स ने अटेंडर को फेंक कर मारी ग्लूकोज की बोतल, वायरल हो रहा वीडियो
अश्वनी वैष्णव ने दी जानकारी
मंत्रिमंडल ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग के उच्च प्रदर्शन जैव विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए ‘बायो ई 3′ (अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और रोजगार के लिए जैव प्रौद्योगिकी) नीति को भी मंजूरी दे दी। वैष्णव के अनुसार, ‘बायो ई 3′ नीति विषयगत क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकास और उद्यमिता के लिए नवाचार-संचालित समर्थन की बात करती है। वहीं आधिकारिक बयान के अनुसार, यह नीति सरकार की ‘शुद्ध शून्य’ कार्बन अर्थव्यवस्था तथा ‘पर्यावरण के लिए जीवन शैली’ जैसी पहलों को और मजबूत करेगी एवं ‘चक्रीय जैव-अर्थव्यवस्था’ को बढ़ावा देकर भारत को त्वरित ‘हरित विकास’ के पथ पर आगे बढ़ाएगी।
ये भी पढ़ें:-मोदी राज में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, कैबिनेट मीटिंग में यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मिली मंजूरी
यूनिफाइड पेंशन स्कीम को भी मिली मंजूरी
आज शनिवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हमने दुनिया की पेंशन योजनाओं को देखा, सितारों से सलाह ली। इसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को यूनी पीयर पेंशन योजना की सिफारिश देखने को मिली। आज इस योजना को मोदी की केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया गया है। इसके साथ ही वैष्णव ने कहा कि आने वाले समय में इस योजना को लागू किया जाएगा।
Big decision of modi cabinet vigyan dhara yojana bio e3 policy approved
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
US-ईरान शांति समझौते के बाद पहली बैठक टली; उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद्द, जानें बड़ी वजह
Jun 19, 2026 | 10:38 AMShare Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक टूटा और IT शेयरों में हाहाकार
Jun 19, 2026 | 10:36 AMसपा में मचेगी भारी बगावत? ओपी राजभर ने बताया कौन बनेगा समाजवादी पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष!
Jun 19, 2026 | 10:36 AMमुरैना जिला अस्पताल में हंगामा: नर्स ने अटेंडर को फेंक कर मारी ग्लूकोज की बोतल, वायरल हो रहा वीडियो
Jun 19, 2026 | 10:33 AMमुंबई में नाला सफाई पर घमासान, भाजपा नेता ने ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की उठाई मांग
Jun 19, 2026 | 10:32 AMनवभारत विशेष: ऋग्वेद से शिकागो और हुगली तक, स्वामी विवेकानंद के योग संदेश की वैश्विक यात्रा
Jun 19, 2026 | 10:29 AMयवतमाल: मारेगांव में बार-बार बिजली गुल होने से जनजीवन प्रभावित, नागरिकों में बढ़ा आक्रोश
Jun 19, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM










