Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राष्ट्रपति मुर्मू 22 नवंबर को हैदराबाद में ‘लोकमंथन-2024’ का करेंगी उद्घाटन

‘प्रज्ञा प्रवाह' के राष्ट्रीय संयोजक  ने बताया कि लोकमंथन के लिए प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम 21 नवंबर से शुरू होंगे। इस द्विवार्षिक आयोजन की शुरुआत 2016 में हुई थी और भोपाल, रांची तथा गुवाहाटी में भी पूर्व में लोकमंथन आयोजित किया गया था। 

  • By विजय कुमार तिवारी
Updated On: Nov 13, 2024 | 08:22 PM

हैदराबाद में लोकमंथन-2024 की तैयारी

Follow Us
Close
Follow Us:

हैदराबाद : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 नवंबर को यहां राष्ट्रवादी विचारकों की संगोष्ठी ‘लोकमंथन-2024′ का उद्घाटन करेंगी। हैदराबाद में 21 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और अन्य लोगों के भी शामिल होने की उम्मीद है।

‘राष्ट्र-प्रथम’ की भावना वाले बुद्धिजीवियों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों के संगठन ‘प्रज्ञा प्रवाह’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर बहस के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। ‘प्रज्ञा प्रवाह’ के राष्ट्रीय संयोजक जे. नंदकुमार के अनुसार, राष्ट्रपति 22 नवंबर को इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी।

‘प्रज्ञा प्रवाह’ के राष्ट्रीय संयोजक  ने बताया कि लोकमंथन के लिए प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम 21 नवंबर से शुरू होंगे। इस द्विवार्षिक आयोजन की शुरुआत 2016 में हुई थी और भोपाल, रांची तथा गुवाहाटी में भी पूर्व में लोकमंथन आयोजित किया गया था।

सम्बंधित ख़बरें

Budget 2026 Date Final: संडे या मंडे, कब पेश होगा बजट? सरकार ने तारीख पर लगाई मुहर, नोट कर लें टाइम

Union Budget 2026: बजट पर बड़ा फैसला आज, इस बार रविवार को जारी होगा या बदलेगी परंपरा?

मोहन भागवत ने बताया लव जिहाद रोकने का उपाय तो भड़के ओवैसी, कहा- संसद में आंकड़े क्यों नहीं पेश करते?

Budget 2026: इनकम टैक्स को लेकर बड़ा संकेत, मीडिल क्लास पर ये बड़ा दांव खेल सकती है मोदी सरकार

इसे भी पढ़ें…बहन और भाई की जोड़ी ने किया कमाल, पहली बार भारतीय नौसेना में संभालेंगे युद्धपोतों की कमान

लोकमंथन राष्ट्रवादी विचारकों का द्विवार्षिक राष्ट्रीय संगोष्ठी है। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का चौथा संस्करण प्रज्ञा प्रवाह, नई दिल्ली और प्रज्ञा भारती, तेलंगाना द्वारा उनके सहयोगी संगठनों के साथ 21 से 24 नवंबर, 2024 तक शिल्प कला वेदिका में आयोजित किया जा रहा है। इसके पहले भोपाल, रांची और गुवाहाटी ने लोकमंथन के पिछले संस्करणों की मेजबानी की थी।

इसे भी पढ़ें…‘फॉक्सकॉन और एयरबस परियोजना गुजरात चली गई’, इमरान प्रतापगढ़ी बोले- महायुति से नाराज है महाराष्ट्र

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री किशन रेड्डी लोकमंथन 2024 की स्वागत समिति के अध्यक्ष हैं। इसके लिए 10 अगस्त को किशन रेड्डी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से दर्शकों को संबोधित करते हुए इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग का अनुरोध किया था।

–एजेंसी इनपुट के साथ

President murmu to inaugurate lok manthan 2024 in hyderabad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 13, 2024 | 08:21 PM

Topics:  

  • Draupadi Murmu
  • Mohan Bhagwat
  • Nirmala Sitharaman

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.