राष्ट्रपति मुर्मू से मिला शाश्वतम डेलीगेशन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Umakantananda Saraswati met the President: श्रीदशनाम पंचायती जूना अखाड़े के परम पूज्य महामंडलेश्वर और श्रीराम डिवाईन चैरिटेबल ट्रस्ट हरिद्वार एवं शाश्वतम् फाउंडेशन मारीशस के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. स्वामी उमाकांतानन्द सरस्वती महाराज के सानिध्य में शाश्वतम् परिवार के प्रतिनिधियों ने भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर शिष्टाचार भेंट की।
डेलीगेशन में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं एससी-एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश भास्कर झारखंड, हरिद्वार शाश्वतम् परिवार के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. जितेन्द्र सिंह एवं वरिष्ठ आयुर्वेदिक वैद्य दीपक कुमार तथा अन्य डेलीगेट भी उपस्थित रहे।
महामंडलेश्वर स्वामी ने महामहिम राष्ट्रपति को सभी के आराध्य भगवान श्रीराम का स्मृति चिन्ह भेंट किया। महामहिम राष्ट्रपति से अनेक राष्ट्रीय मुद्दों पर पूज्य स्वामी जी महाराज की वार्ता हुई। जिससे भारतवर्ष को सांस्कृतिक पत पर प्रगतिशील किया जा सके।
इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वामी उमाकांतानन्द से कहा कि आपको ऐसे शिष्यों को तैयार करना चाहिए, जो गांव की गरीब बस्तियों में जाकर उनके बीच जागरूकता अभियान के कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करा सके और उनके बीच रहकर ही समाज सेवा करें। तभी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास संभव है।
महामंडलेश्वर स्वामी उमाकांतानंद महाराज ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बताया कि श्रीराम डिवाईन चैरिटेबल ट्रस्ट हरिद्वार एवं शाश्वतम् फाउंडेशन और संत समाज के लोग गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण तथा जल संरक्षण जैसे अनेक राष्ट्रीय विषयों पर अनवरत कार्य कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: RSS के 100 साल होने पर PM ने डाक टिकट और सिक्का जारी किया, संघ की तारीफ में भी खूब कसीदे पढ़े
उन्होंने आगे कहा कि हम आपको पूर्ण विश्वास दिलाते हैं कि आपने जो कार्य हमें करने को कहा है, हम जरूर अपनी पूर्ण निष्ठा एवं सामर्थ्य के अनुसार उसे पूर्ण करेंगे। इस दौरान उन्होंने सभी सदस्यों का महामहिम राष्ट्रपति से परिचय कराया और सभी सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट हेतु राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति आभार प्रकट किया।