-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- President Draupadi Murmu Expressed Grief Over Uttarakhand Road Accident
उत्तराखंड सड़क हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत इन नेताओं ने जताया शोक
- Written By: रीना पंवार
रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुये दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है और घायलों की हर संभव सहायता करने को कहा है।

घटना स्थल पर बचाव कार्य करते राहतकर्मी (सौजन्य एएनआई)
नई दिल्ली/देहरादून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उत्तराखंड में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक टेम्पो ट्रैवलर के सड़क से फिसलकर अलकनंदा नदी में गिर जाने से 10 पर्यटकों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गए।
घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख व्यक्त करते हुये सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुये कहा, ‘‘रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड में एक सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु होने का समाचार दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।” इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा भी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किये गए पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे को हृदयविदारक करार दिया।
रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड में एक सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु होने का समाचार दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। — President of India (@rashtrapatibhvn) June 15, 2024
PM ने हादसे को हृदयविदारक बताया
प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर शोक जताते हुये कहा कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुई सड़क दुर्घटना का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएँ इस हादसे में जान गँवाने वालों के परिजनों के साथ हैं। स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं और घायलों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। ईश्वर से घायलों के… — Amit Shah (@AmitShah) June 15, 2024
हादसे पर अमित शाह ने जताया दुख
हादसे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुख प्रकट किया और ‘एक्स” पर पोस्ट कर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘‘उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुई सड़क दुर्घटना का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएं इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ हैं। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं और घायलों को हरसम्भव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
#WATCH | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami says, " It is very important for the injured to get proper treatment. Their families are being informed one by one. We have made all the arrangements to make sure that they get all the further required treatments…I have directed an… https://t.co/jWtcnxwjzA pic.twitter.com/4AyErojHUJ — ANI (@ANI) June 15, 2024
मुख्यमंत्री ने हादसे को बताया पीड़ादायक
इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा अधिकारियों को घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami ने आज जनपद रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने इस दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की तथा दुर्घटना में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। — Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) June 15, 2024
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गए अपने शोक संदेश में दुर्घटना को पीड़ादायक बताते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
शासन- प्रशासन द्वारा हादसे में घायल लोगों को रेस्क्यू करने के लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है। हादसे में गंभीर रूप से घायल 07 लोगों को हेली से रेस्क्यू कर एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami के निर्देश पर जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार स्वयं घायलों की… pic.twitter.com/k33hfEPnbg — Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) June 15, 2024
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा कि वे घायलों की हर संभव सहायता के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
सम्बंधित ख़बरें
राष्ट्रपति मुर्मु का ऐतिहासिक विदेश दौरा, पहली बार जाएंगी मोल्दोवा और उत्तरी मैसेडोनिया
Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम नाव हादसे में 15 भारतीयों की मौत, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया शोक
दुलकर सलमान की PM मोदी से खास मुलाकात, एक्टर ने कहा- ‘मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं’
मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर
President draupadi murmu expressed grief over uttarakhand road accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Wardha News: सोनम वांगचुक के समर्थन में वर्धा में लोकतंत्र और पर्यावरण बचाने की आवाज बुलंद
Jul 17, 2026 | 03:36 PMSIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! चुनाव आयोग नहीं तय कर सकता नागरिकता, अगली सुनवाई 25 अगस्त को
Jul 17, 2026 | 03:31 PMपुणे में कैटरिंग कॉन्ट्रैक्ट के नाम पर 37.50 लाख की रंगदारी का आरोप, 7 लोगों पर केस दर्ज
Jul 17, 2026 | 03:30 PMमंत्री प्रतिमा बागरी को क्लीन चिट पर कांग्रेस के सवाल, बोले- सरकार के दबाव में बदला फैसला, हाईकोर्ट जाएंगे
Jul 17, 2026 | 03:26 PMMeta AI का बड़ा फैसला, अगर बच्चा AI से करेगा सुसाइड की बात, तो माता-पिता को तुरंत मिलेगा सीक्रेट अलर्ट
Jul 17, 2026 | 03:24 PMनागपुर में कल उद्धव सेना का राम रक्षा पाठ, केवल 150 शिवसैनिकों को मंदिर में मिलेगा प्रवेश, जानें पूरा शेड्यूल
Jul 17, 2026 | 03:23 PMनागपुर गए ही हैं तो संघभूमि पर जाकर नाक रगड़कर माफ़ी मांगले… नितेश राणे ने संजय राउत को लिखा लेटर
Jul 17, 2026 | 03:22 PMवीडियो गैलरी

‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM
रोज 17 घंटे पढ़ाई, फिर बने NEET-UG 2026 के टॉपर; आर्यन ने बताया सक्सेस पाने का मंत्र- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:02 PM














