Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gallantry Award: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 103 वीरता पुरस्कारों का किया एलान, चार बलिदानी को कीर्ति चक्र

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूने 103 विराता पुरस्कारों का एलान किया है। इसमें पिछले साल सितंबर में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवाद विरोधी अभियान में सर्वोच्च बलिदान देने वाले कर्नल मनप्रीत सिंह को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Aug 15, 2024 | 10:50 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 103 विराता पुरस्कारों का एलान किया है। इसमें पिछले साल सितंबर में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवाद विरोधी अभियान में सर्वोच्च बलिदान देने वाले कर्नल मनप्रीत सिंह को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि कीर्ति चक्र शांति काल में दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है। कर्नल सिंह को उनके कार्यकाल के दौरान19 राष्ट्रीय रायफल्स में सेकेंड-इन-कमान के रूप में सेना पदक से भी सम्मानित किया गया था।

आतंकवाद विरोधी अभियान में अग्रिम मोर्चे पर नेतृत्व करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले कर्नल मनप्रीत सिंह के अलावा तीन और सुरक्षा कर्मियों-राइफलमैन रवि कुमार (मरणोपरांत), मेजर मल्ला राम गोपाल नायडू और जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं मुजम्मिल भट (मरणोपरांत) को भी कीर्ति चक्र से सम्मानित करने का एलान किया गया है।

103 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आर्म्ड फोर्स यानी सशस्त्र बलों और सेंट्रल आम्ड फोर्स यानी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए कुल 103 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी। चार कीर्ति चक्र के अलावा वीरता पुरस्कारों में 18 शौर्य चक्र जिसमें से चार मरणोपरांत, एक बार टू सेना मेडल, 63 सेना मेडल, 11 नौसेना मेडल और छह वायु सेना मेडल शामिल हैं।

शौर्य चक्र पुरस्कार विजेताओं में इनका नाम

शौर्य चक्र पुरस्कार विजेताओं में आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन के कर्नल पवन सिंह, विशेष बल पैराशूट रेजिमेंट की 21वीं बटालियन के मेजर सीवीएस निखिल, सिख लाइट इन्फैंट्री के मेजर आशीष धोंचक (मरणोपरांत), आर्मी सर्विस कोर या राष्ट्रीय रायफल्स की 34वीं बटालियन के मेजर त्रिपतप्रीत सिंह और आर्टिलरी रेजिमेंट/राष्ट्रीय रायफल्स की 34वीं बटालियन के ही मेजर साहिल रंधावा का नाम शामिल हैं।

 शौर्य चक्र के लिए इनका नाम आगे

जम्मू-कश्मीर रायफल्स की पांचवीं बटालियन के सूबेदार संजीव सिंह जसरोटिया, आर्टिलरी रेजिमेंट/राष्ट्रीय रायफल्स की 56वीं बटालियन के नायब सूबेदार पी पाबिन सिंघा, सिख लाइट इन्फैंट्री/राष्ट्रीय रायफल्स की 19वीं बटालियन के सिपाही प्रदीप सिंह (मरणोपरांत), जम्मू-कश्मीर पुलिस के अब्दुल लतीफ और भारतीय नौसेना जहाज कोलकाता के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन शरद सिंसुवाल को भी शौर्य चक्र प्रदान करने की घोषणा की गई है।

शौर्य चक्र के लिए और भी नाम

और भी शौर्य चक्र पुरस्कार विजेताओं में नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर कपिल यादव, वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर दीपक कुमार, वायुसेना के विंग कमांडर वर्नोन डेस्मिंड कीन, CRPF के पवन कुमार (मरणोपरांत) और सीआरपीएफ के देवन सी (मरणोपरांत) शामिल हैं। इनके अलावा CRPF के डिप्टी कमांडेंट लखवीर,CRPF के राजेश पांचाल और CRPF के ही मलकीत सिंह को भी शौर्य चक्र प्रदान किया जाएगा।

CRPF को मिले सबसे ज्यादा पुलिस वीरता पदक

सीआरपीएफ को सबसे अधिक 57 पुलिस वीरता पदक प्रदान किए गए हैं। इनमें पांच शौर्य चक्र भी शामिल हैं। सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनमें से 25 पदक जम्मू-कश्मीर में अभियान के लिए दिए गए हैं, जबकि 32 पदक वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए दिए गए हैं।

पुरस्कार पाने वालों में सब इंस्पेक्टर रौशन कुमार का नाम भी शामिल हैं, जिन्हें फरवरी 2019 में बिहार में माओवादियों के खिलाफ उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए मरणोपरांत वीरता पदक दिया गया है।

यूपी और महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारियों को 17-17 पदक

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अलग-अलग अभियानों में साहस दिखाने के लिए सहायक कमांडेंट तेजा राम चौधरी को इस बार दो वीरता पदकों से सम्मानित किया गया है। CRPF के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस का स्थान है, जिसे 31 वीरता पदक मिले हैं, जबकि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारियों को 17-17 पदक मिले हैं।

मणिपुर हिंसा में जान गंवा बैठे दो जवानों को सम्मान

मणिपुर हिंसा में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सीमा सुरक्षा बल के दो जवानों और घायल हुए एक जवान को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार पाने वालों में कांस्टेबल नरेंद्र कुमारऔर रंजीत यादव और सहायक कमांडेंट अशोक कुमार के अलावा सीमा सुरक्षा बल के तीन और कर्मी शामिल हैं।

नरेंद्र कुमार और उनके सीनियर सहकर्मी अशोक कुमार को 28 मई, 2023 को मोरेह शहर में प्रदर्शनकारियों के साथ हिंसक झड़प के दौरान व्यक्तिगत सुरक्षा की परवाह किए बिना अदम्य साहस दिखाने एवं कर्तव्य से परे समर्पण के लिए सम्मानित किया गया है।

President draupadi murmu announced 103 gallantry awards

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 15, 2024 | 08:14 AM

Topics:  

  • Draupadi Murmu
  • Independence Day

सम्बंधित ख़बरें

1

PM मोदी ने बताया विकसित भारत का रोड मैप, रक्षा-टेक्नोलॉजी और कृषि में भारत के स्वालंबन की छलांग

2

निशानेबाज: मोदी ने क्यों नहीं किया नेहरू को याद, शरद पवार ने छेड़ा नया विवाद

3

गोंदिया में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जिले के समग्र विकास के लिए शासन प्रतिबद्ध: लोढ़ा

4

15 अगस्त को मिली कटी-फटी आजादी…विजयवर्गीय के बयान से आया सियासी भूचाल, देखें- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.