- Hindi News »
- India »
- Pramod Krishnam Statement On Aurangzeb Tomb Said Removing Grave Is Work Of Taliban
‘हम मुर्दों से नहीं लड़ते’, औरंगजेब को लेकर ये क्या कह गए प्रमोद कृष्णम? बोले- कब्र हटाना तालिबान का काम
कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत मुर्दों से नहीं लड़ता। भारत के शौर्य और पराक्रम की कहानियां इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। हमारे सभी राष्ट्रनायकों ने कभी सनातन के सिद्धांतों को नहीं छोड़ा।
- Written By: अभिषेक सिंह

आचार्य प्रमोद कृष्णम (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित बॉलीवुड फिल्म ‘छावा’ के रिलीज होने के बाद मुगल शासक औरंगजेब चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, छावा के रिलीज होने के बाद मुगल शासक औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग उठने लगी है और तमाम दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।
अब इस पूरे प्रकरण पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान सामने आया है। अपने बयान के जरिए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बीजेपी को सनातन धर्म का पाठ पढ़ाया है। दरअसल, उन्होंने कहा, ‘कब्र हटाना तालिबान का काम है, हम मुर्दों से नहीं लड़ते।’
कब्र हटाना तालिबान का काम
कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत मुर्दों से नहीं लड़ता। भारत के शौर्य और पराक्रम की कहानियां इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। हमारे सभी राष्ट्रनायकों ने कभी सनातन के सिद्धांतों को नहीं छोड़ा। किसी की कब्र हटाना तालिबान का काम है।
सम्बंधित ख़बरें
विजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
हम करते हैं दुश्मन का सम्मान
उन्होंने आगे कहा कि सनातन धर्म कब्र हटाने की इजाजत नहीं देता। हम दुश्मन का सम्मान उसके मरने के बाद भी करते हैं। इस बीच, वक्फ बोर्ड मामले को लेकर प्रमोद कृष्णम का कहना है कि भारत कभी भी आईएसआईएस के खतरे में नहीं आया। धमकी देना आतंकियों का काम है लेकिन भारत किसी से नहीं डरता।
अबू आजमी के बयान से बवाल
कुछ दिनों पहले फिल्म छावा रिलीज हुई थी, जिसके बाद औरंगजेब को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, इस फिल्म में औरंगजेब को बेहद क्रूर शासक के तौर पर दिखाया गया है। इस बीच, सपा विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ करते हुए उसे महान शासक बताया। जिसके बाद उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा के पूरे बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया।
देश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग तेज हुई अबू आजमी द्वारा औरंगजेब की तारीफ किए जाने के बाद इस पूरे मामले में तीखी बहस शुरू हो गई। अब इस पूरे मामले में औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग तेज हो गई है।
कब्र हटाई जानी चाहिए: फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा था कि हमें भी लगता है कि औरंगजेब की कब्र हटाई जानी चाहिए। आपको बता दें कि औरंगजेब का मकबरा महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (पुराना नाम औरंगाबाद) जिले के खुल्दाबाद में है। यह शहर से 25 किलोमीटर दूर है।
Pramod krishnam statement on aurangzeb tomb said removing grave is work of taliban
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMविजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
May 18, 2026 | 09:29 PMCSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
May 18, 2026 | 09:29 PMयूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
May 18, 2026 | 09:26 PMKitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
May 18, 2026 | 09:23 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












