-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Ambarnath Municipal Corporation Bjp Shiv Sena Clash General Body Meeting
अंबरनाथ नपा की पहली आमसभा बवाल, बहुमत के दम पर शिवसेना ने भाजपा के विकास प्रस्तावों पर लगाया ‘ब्रेक’
- Written By: आंचल लोखंडे
BJP Shiv Sena Conflict Ambarnath: अंबरनाथ नगर पालिका की पहली आमसभा में भाजपा और शिवसेना के नगरसेवकों के बीच तीखा विवाद देखने को मिला।

Ambarnath municipal council (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ambarnath Municipal Meeting Clash: महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना सरकार में सहयोगी दल हैं, लेकिन शुक्रवार को अंबरनाथ नगर पालिका की पहली सर्वसाधारण महासभा में दोनों दलों के नगरसेवकों के बीच तीखा टकराव देखने को मिला। करीब आठ घंटे तक चली इस हंगामेदार बैठक में शिवसेना आमने ने सदन में अपने बहुमत के आधार पर अपने प्रस्तावित कार्यों को मंजूरी दिला दी, जबकिभारतीय जनता पार्टी के प्रस्तावित कई विकास कार्यों को स्थगित कर दिया गया।
59 सदस्यों वाली नगरपालिका में शिवसेना के 32 पार्षद हैं, जबकि भाजपा के 27 पार्षद हैं। हालांकि भाजपा की तेजश्री करंजुले नगरपालिका की अध्यक्ष हैं, जो सीधे जनता द्वारा चुनी गई हैं। इसके बावजूद महासभा में भाजपा को बहुमत के अभाव में अपने कई प्रस्तावों पर पीछे हटना पड़ा, जिससे भाजपा सदस्यों में नाराजगी देखी गई।
‘समान विकास नीति’ को किया खारिज
नपा अध्यक्ष तेजश्री करंजुले ने मानसून से पहले सभी 59 वार्डों में प्रति वार्ड 25 लाख रुपये के समान विकास कार्यों का प्रस्ताव रखा था, लेकिन शिवसेना ने इस ‘समान विकास नीति’ को खारिज करते हुए केवल अपने प्रस्तावों को ही मंजूरी दिला दी। इस राजनीतिक खींचतान के कारण शहर में चर्चा तेज हो गई है और आशंका जताई जा रही है कि मानसून से पहले होने वाले कई महत्वपूर्ण कार्यों में देरी हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री आवास में दतिया उपचुनाव हार पर मंथन, 2 सदस्यीय समीक्षा समिति गठित, बड़े एक्शन की तैयारी में भाजपा
भूख हड़ताल-लाठीचार्ज-इस्तीफा… खरगे के बयान पर संबित पात्रा का तीखा हमला, पूछा- JPSC पर चुप क्यों कांग्रेस?
दतिया हार पर बीजेपी का मंथन: आज सीएम हाउस में समीक्षा बैठक, भितरघातियों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई
नवभारत विशेष: भाजपा के गढ़ में प्रशांत किशोर की जीत, बूथ मैनेजमेंट बना सबसे बड़ा हथियार
बैठक की शुरुआत में ही शिवसेना नगरसेवकों ने भाजपा के प्रस्तावों का विरोध करते हुए एक प्रस्ताव रखा, जिसके बाद सदन में विकास कार्यों को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नपा अध्यक्ष तेजश्री करंजुले ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिनके सांसद शहर के विकास का विजन रखते हैं, उन्हीं के दल के नगरसेवक विकास कार्यों का विरोध कर रहे हैं।
दोनों दलों के बीच पहले से मतभेद
भाजपा पार्षद अभिजीत करंजुले ने भी शिवसेना पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास कार्यों का विरोध करना जनता के साथ अन्याय है और भाजपा इस मुद्दे को जनता के सामने रखेगी। वहीं शिवसेना के वरिष्ठ नगरसेवक अब्दुल शेख ने भाजपा पर स्वार्थी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नपा उपाध्यक्ष और मनोनीत पार्षदों के चयन तथा कांग्रेस पार्षदों के भाजपा में शामिल होने को लेकर दोनों दलों के बीच पहले से मतभेद थे।
सदन में हुआ जोरदार हंगामा
इस बीच कैलाश कॉलोनी और चिंचपाड़ा तालाब की सफाई को लेकर भी सदन में जोरदार हंगामा हुआ, हालांकि प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए अंततः इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। अंबरनाथ की राजनीति में बढ़ते इस टकराव के कारण शहर के विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
बैठक में शिवसेना के गट नेता रवि करंजुले, वरिष्ठ नगरसेवक राजेंद्र वालेकर, कुणाल भोईर, स्वप्निल बागुल, कांग्रेस से जीतकर भाजपा में शामिल हुए प्रदीप पाटिल, मनोनीत पार्षद विश्वजीत करंजुले तथा भाजपा की सुजाता भोईर और अनीता भोईर सहित कई नगरसेवकों ने भाग लिया।
प्रतिक्रिया
नपा अध्यक्ष तेजश्री करंजुले ने कहा कि शहर के विकास कार्यों का सदन में विरोध करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सांसद श्रीकांत शिंदे शहर के विकास के लिए विजन लेकर काम कर रहे हैं, ऐसे में विकास प्रस्तावों का विरोध शहर हित में नहीं है।
Ambarnath municipal corporation bjp shiv sena clash general body meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kaal Bhairav Puja: सावन कालाष्टमी कल, काल भैरव की पूजा में करें ये एक काम, भय-संकट रहेंगी दूर
Aug 04, 2026 | 03:32 PM22 साल की दोस्ती, सुपरहिट जोड़ी! विजय-तृषा की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रचे कई रिकॉर्ड
Aug 04, 2026 | 03:28 PMराम मंदिर पर बरसे संजय राउत, सिद्धिविनायक दान विवाद पर काटी कन्नी! बोले- ‘मुझे जानकारी नहीं’
Aug 04, 2026 | 03:27 PMChickpea Water: उबले चने का पानी सच में गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, जानिए सच क्या है?
Aug 04, 2026 | 03:24 PMकांग्रेस में शामिल हुए बसपा नेता नीरज शर्मा; प्रदीप माथुर ने दिलाई सदस्यता, पटुका पहनाकर किया अभिनंदन
Aug 04, 2026 | 03:20 PMPOK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PMWhatsApp यूजर्स में मचा हड़कंप, अचानक Account in review दिखा रहा ऐप, जानें क्यों हो रहा अकाउंट लॉक
Aug 04, 2026 | 03:17 PMवीडियो गैलरी

NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM














