कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपी को मिली जमानत; डोटासरा ने उठाए सवाल, शुरू हुई सियासत
राजस्थान में साल 2022 की बहुचर्चित उदयपुर हत्याकांड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान उच्च न्यायालय ने गुरुवार को उदयपुर में कन्हैया लाल की नृशंस हत्या के आरोपियों में शामिल एक आरोपी जावेद को जमानत दे दी। इसके बाद इस मुद्दे पर एक बार फिर से सियासत शुरू हो गई है।
- Written By: अभिषेक सिंह
पुलिस हिरासत में आरोपी जावेद (फाइल फोटो)
जयपुर: राजस्थान में साल 2022 की बहुचर्चित उदयपुर हत्याकांड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान उच्च न्यायालय ने गुरुवार को उदयपुर में कन्हैया लाल की नृशंस हत्या के आरोपियों में शामिल एक आरोपी जावेद को जमानत दे दी। इसके बाद इस मुद्दे पर एक बार फिर से सियासत शुरू हो गई है।
राजस्थान हाई कोर्ट ने मोहम्मद जावेद को आज कुल तीन लाख रुपये के मुचकले पर जमानत दी है। मोहम्मद जावेद पर इस मामले में रेकी करने का आरोप है। आरोपियों की जमानत के बाद के राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार से सवाल पूछे हैं।
यह भी पढ़ें:- बीजेपी से नाराजगी और शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात, घर वापसी करेंगी अपर्णा यादव?
सम्बंधित ख़बरें
असम यूसीसी बिल 2026: CM हिमंता का बड़ा ऐलान, असम में भी लागू होगा UCC बिल, आदिवासियों के लिए बनाया खास प्लान
खरात प्रकरण में रुपाली चाकणकर को गिरफ्तार किया जाए, कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष सव्वालाखे की मांग
कौन होगा केरल का अगला मुख्यमंत्री? विधायक दल की बैठक कल, सीएम की रेस में सबसे आगे ये नाम
कांग्रेस को बड़ा झटका! मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार की भाजपा में वापसी; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
डोटासरा ने उठाए सवाल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जमानत के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि “26 महीने बीत चुके हैं, कन्हैया लाल जी को न्याय कब मिलेगा? उन्होंने आगे लिखा कि ’28 जून, 2022 का वो दिन हम भूल नहीं सकते, जब नफ़रत की आग में उदयपुर में कन्हैया लाल जी की बर्बर हत्या की गई।’
26 महीने बीत चुके हैं, कन्हैया लाल जी को न्याय कब मिलेगा? 28 जून, 2022 का वो दिन हम भूल नहीं सकते, जब नफ़रत की आग में उदयपुर में कन्हैया लाल जी की बर्बर हत्या की गई। कांग्रेस सरकार ने तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू की लेकिन तब केस को मोदी सरकार की एजेंसी NIA ने ले… — Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) September 5, 2024
डोटासरा ने एक्स पोस्ट में आगे कहा कि ‘कांग्रेस सरकार ने तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू की लेकिन तब केस को मोदी सरकार की एजेंसी NIA ने ले लिया। मोदी सरकार की कमजोर पैरवी की वजह से आज अदालत से एक आरोपी जावेद को ज़मानत मिल गई। भाजपा सरकार भले ही आरोपियों को बचा रही है, लेकिन न्याय की लड़ाई में हम कन्हैयालाल जी के परिवार के साथ मज़बूती से खड़े हैं।’
जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 28 जून 2022 को पैगम्बर मोहम्मद के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने पर उदयपुर में पेशे से दर्जी कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई थी। उस दिन शाम को दुकान पर पहुंचे मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद ने धारदार हथियार से कन्हैयालाल का गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसे लेकर हड़कंप मच गया था और यह हत्याकांड राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया था।
यह भी पढ़ें:- छत्रपति शिवाजी का बहाना, राहुल गांधी ने लगाया नरेन्द्र मोदी पर निशाना, चुनाव से पहले महाराष्ट्र में तनाव
पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाई और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कन्हैयालाल की हत्या के बाद कुछ समय के लिए उदयपुर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। इस हत्या को लेकर राजनीति शुरू हो गई थी। उस समय राज्य में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भी यह मुद्दा सुर्खियों में रहा था।
