ICC विश्व कप पर राजनीति सवार, संजय राउत बोले- पीएम मोदी बॉलिंग करेंगे और अमित शाह बैटिंग, बीजेपी नेता बाउंड्री पर…
- Written By: साक्षी सिंह
शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत
मुंबई: गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में हाे रहे ICC विश्व कप फाइनल पर अब राजनीति छिड़ गई है। UBT नेता और सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) इस पर पीएम मोदी और बीजेपी कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में मोदी सरकार आई है तब से हर चीज़ पर एक राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
क्रिकेट में राजनीति लाने की कोई ज़रूरत नहीं
ICC विश्व कप फाइनल पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि इस देश में जब से केंद्र और कई राज्यों में मोदी सरकार आई है तब से हर चीज़ पर एक राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट में राजनीति लाने की कोई ज़रूरत नहीं है लेकिन अहमदाबाद में ऐसा किया जा रहा है। जैसे कि प्रधानमंत्री मोदी बॉलिंग करेंगे, अमित शाह बैटिंग करेंगे और बीजेपी नेता बाउंड्री पर खड़े रहेंगे।आजकल इस देश में कुछ भी होता रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
CM मोहन यादव ने अमित शाह समेत केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, नर्मदा परियोजनाओं को गति देने पर हुआ मंथन
पूरे ट्रस्ट के खिलाफ दर्ज हो FIR, राम मंदिर विवाद पर शिवसेना UBT, कांग्रेस और NCP (SP) का भाजपा पर बड़ा हमला
दिल्ली में हरियाली का महाअभियान, अमित शाह करेंगे 70 लाख पौधरोपण मिशन का शुभारंभ
विकास के अपच के कारण शिंदे पड़ गए बीमार… फिर भड़के संजय राउत, बोले- सीएम खुद जाकर देखें मिसिंग लिंक का हाल
#WATCH मुंबई: ICC विश्व कप फाइनल पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, “इस देश में जब से केंद्र और कई राज्यों में मोदी सरकार आई है तब से हर चीज़ पर एक राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है…क्रिकेट में राजनीति लाने की कोई ज़रूरत नहीं है लेकिन अहमदाबाद में ऐसा किया जा रहा… pic.twitter.com/c3htLZQ5AN — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 19, 2023
बता दें कि 19 नवंबर को यानी की आज दोपहर 2 बजे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है।
