- Hindi News »
- India »
- Police Questioned Congress Leader In Gogois Pakistan Links Case
गोगोई के ‘पाकिस्तान से संबंध’ मामला सीरियस, पुलिस की पूछताछ में कांग्रेस नेता ने सीएम हिमंता का लिया नाम
गौरव गोगोई का पाकिस्तान से संबंध मामले में असम पुलिस ने आज पूर्व राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा से पूछताछ की। इस दौरान रिपुन ने बताया कि मामले में भाजपा नेता कलिता और सीएम को बुलाना चाहिए।
- Written By: Saurabh Pal

हिमंता और गौरव गोगोई (फोटो-सोशल मीडिया)
गुहावटीः लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई के पाकिस्तन के साथ कथित संबंधों से जुड़े मामले में असम पुलिस ने पार्टी नेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य रिपुन बोरा से गुरुवार को करीब 6 घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बोरा सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री के विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ (एसवीसी) कार्यालय पहुंचे और उनसे करीब 6 घंटे तक पूछताछ की गई।
अधिकारी ने बताया कि हालांकि, इस मामले में कोई और जानकारी देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि अभी प्रकरण की जांच की जा रही है। बोरा ने एसवीसी कार्यालय से बाहर आने पर संवाददाताओं से कहा कि जांचकर्ताओं ने उन्हें अलग-अलग प्रश्नों से उलझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया।
प्रेस वार्ता में दिए गए बयानों के बारे में पूछाः रिपुन
सम्बंधित ख़बरें
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
…तो असम में हिमंत के साथ हो जाएगा खेला? सहयोगियों की ‘बगावत’ से उड़ी BJP की नींद, चुनाव से पहले मचा बवाल!
सेहरा पहन के आना था, तिरंगे में लिपट के आए! शहीद अनुज शर्मा की मंगेतर का VIDEO देख रो देंगे आप
सुखोई क्रैश में नागपुर के फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरगकर शहीद, पिता बोले- काम के लिए समर्पित था बेटा
बोरा ने कहा कि उन्होंने मुझसे संवाददाता सम्मेलन में दिए गए मेरे बयानों के बारे में पूछा और जानना चाहा कि क्या मैंने वे टिप्पणियां की थीं। मैंने उसी के अनुसार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे मुझे दोबारा बुला सकते हैं और मैं तब आऊंगा। पूर्व राज्यसभा सदस्य ने कहा कि उन्होंने जांचकर्ताओं को दो और लोगों – असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दिगंत कलिता को पूछताछ के लिए बुलाने का सुझाव दिया।
‘दावा करने वाले के पास होने चाहिए ठोस सबूत’
कांग्रेस नेता ने कहा कि सीएम शर्मा और कलिता दोनों ने ऐसे बात की जैसे उन्हें गोगोई के दौरे के बारे में सब कुछ पता हो। मुख्यमंत्री दावा कर रहे हैं कि उनके पास ठोस सबूत हैं। इसलिए उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता ने शर्मा के इस बयान का भी हवाला दिया कि मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पड़ोसी देश की गोगोई की यात्रा के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए पाकिस्तान से संपर्क किया था।
कलिता और हिमंता से पूछताछ की सलाह
बोरा ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों की वजह से भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति है। जब हम उनके खिलाफ लड़ रहे हैं तो आप उस देश से कैसे संपर्क कर सकते हैं? इसलिए, इस मुद्दे पर पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री को बुलाया जाना चाहिए। बोरा ने यह भी कहा कि भाजपा विधायक कलिता ने भी मीडिया से बात करते हुए गोगोई की बहुचर्चित पाकिस्तान यात्रा के बारे में ‘‘कई विवरण” साझा किए। उन्होंने कहा, ‘‘कलिता ने 2013 में गोगोई की यात्रा का जिक्र किया। तब वह कांग्रेस में थे। तो क्या वह गोगोई के साथ पाकिस्तान गए थे? अगर नहीं, तो उन्हें इतनी सारी जानकारी कैसे मिली? एसआईटी को उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाना चाहिए।
Police questioned congress leader in gogois pakistan links case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वसई-विरार मनपा का 4,208 करोड़ का बजट पेश, आचोले में 400 बेड अस्पताल का प्रस्ताव
Mar 10, 2026 | 12:10 PMइंदौर एयरपोर्ट पर भीषण गर्मी से रनवे की सतह पिघली, फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट
Mar 10, 2026 | 12:06 PMCBSE Board Exam: 12वीं मैथ के पेपर में ‘आउट ऑफ सिलेबस’ सवालों ने बढ़ाई टेंशन, QR कोड स्कैन करने पर बज रहे गाने
Mar 10, 2026 | 12:02 PMथिएटर के बाद अब OTT पर आएगी ‘सितारे जमीन पर’, जानें कब और कहां देख सकेंगे आमिर खान की फिल्म
Mar 10, 2026 | 11:59 AMमैथ्स के पेपर में CBSE ने किया ब्लंडर! QR कोड स्कैन करने पर खुल रहा डांस वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Mar 10, 2026 | 11:59 AMमहाराष्ट्र में शुरू होगी ‘हनी विलेज’ पहल, शहद उत्पादन को बढ़ावा; गांवों में रोजगार के लिए खादी बोर्ड की योजना
Mar 10, 2026 | 11:53 AMमीरा-भाईंदर स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी अधिसूचना के इंतजार में अटकी, फेरीवालों में नाराजगी
Mar 10, 2026 | 11:51 AMवीडियो गैलरी

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM













