PM ने 'नेशनल स्पेस डे' की शुभकामनाएं दीं, युवाओं को इस क्षेत्र में आने के लिए किया प्रोत्साहित

PM Wishes 'National Space Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को दूसरे वर्ष नेशनल स्पेस डे की शुभकामनाएं दी हैं। अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश के युवाओं के योगदान की उन्होंने जमकर सराहना की।
pm wishes national space day
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल स्पेस डे की देशवासियों को दी बधाई (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

National Space Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को नेशनल स्पेस डे की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की जमकर प्रशंसा की। भविष्य में इस क्षेत्र में अवसरों की सीमा बढ़ती चली जाएगी। इसलिए देश के युवाओं को 'एस्ट्रोनॉट पुल' से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने इस अवसर पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के जरिए इसरो और स्पेस सेक्टर के सभी वैज्ञानिक, इंजीनियर और देशवासियों को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस बार राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम 'आर्यभट्ट से गगनयान तक' है। इस थीम में अतीत का आत्मविश्वास और भविष्य का संकल्प दिखाई देता है। इसमें कोई शक नहीं कि बहुत कम समय में नेशनल स्पेस डे युवाओं में उत्साह और आकर्षण का केंद्र बन गया है। यह वास्तव में काफी गर्व की बात है।

स्पेस सेक्टर के क्षेत्र में देश उभरती ताकत

स्पेस सेक्टर के क्षेत्र में भारत एक उभरती ताकत बनकर उभर रहा है। अभी  हाल ही में भारत ने इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑफ एस्ट्रोनॉमी और एस्ट्रोफिजिक्स (आईओएए) की मेजबानी भी की। इस प्रतियोगिता में दुनिया के 60 से अधिक देशों से करीब 300 युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें भारत के युवाओं ने कई मेडल जीते, जो ओलंपियाड स्पेस सेक्टर में देश के उभरते नेतृत्व गुण को दर्शाता है। मुझे खुशी है कि युवा साथियों में स्पेस के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए इसरो द्वारा 'भारतीय अंतरिक्ष हैकथॉन और रोबोटिक्स चैलेंज' जैसी पहल तेजी से शुरू की गई है।

नए भारत के युवा भर रहे अनंत संभावनाओं के रंग

यह सच है कि स्पेस सेक्टर के क्षेत्र में देश ने एक के बाद एक पत्थर के मील गढ़ लिए हैं। दो साल पहले भारत पहला ऐसा देश बना, जिसने चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने का इतिहास रचा। साथ ही स्पेस में डॉकिंग और अनडॉकिंग की क्षमता रखने वाले दुनिया के चौथे देश भी बन गए।

शुभांशु शुक्ला में दिखी आधुनिक भारत की झलक

भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, अभी तीन दिन पहले ही मेरी ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मुलाकात हुई। उन्होंने इंटरनेशनल स्पेस सेंटर पर तिरंगा फहराकर हर भारतीय को गर्व से भर दिया। इनसे हुई चर्चा में मैंने नए भारत के युवाओं के हौसले और अनंत सपनों को देखा है। आज नेशनल स्पेस डे के मौके पर मैं भारत के युवाओं से देश के सपनों को उड़ान देने के लिए 'एस्ट्रोनॉट पुल' से जुड़ने के लिए आमंत्रित करता हूं।

(एजेंसी इनपुट)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com