PM मोदी आज कर्मचारी संगठनों से करेंगे मुलाकात, OPS-NPS समेत कई मुद्दों पर हो सकती है बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केंद्रीय कर्मचारी संगठनों के नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे। इससे पहले केंद्र सरकार और केंद्रीय PSU कर्मचारियों की यूनियनों ने 1 मई से अनिश्विच कालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। जिसे सरकार की ओर से चर्चा का आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल को आगे भी टाला गया था।
- Written By: राहुल गोस्वामी
नरेंद्र मोदी (सोर्स:- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 24 अगस्त को केंद्रीय कर्मचारी संगठनों के नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे। जानकारी दें कि यह बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव की तारीखों का ऐलान भी हो गया है। इन दो राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद महाराष्ट्र और झारखंड में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
वहीं प्रधानमंत्री और कर्मचारी संगठन की बैठक को इसलिए भी अहम है क्योंकि इसमें उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। खासकर पेंशन, एनपीएस समेत कई दूसरे मुद्दों परआज चर्चा हो सकती है। आज प्रधानमंत्री आवास पर होने वाली इस बैठक में देशभर के कर्मचारी संगठन प्रधानमंत्री के सामने अपनी मांगों को लेकर चर्चा कर सकते हैं।
यहां पढ़ें – आज रायपुर में नक्सल विरोधी अभियानों की बैठक लेंगे गृहमंत्री शाह
सम्बंधित ख़बरें
मन की बात में PM मोदी ने किया MP का जिक्र, सीधी के 1500 तालाब और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों की सराहना की
बिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल! पंजाब के शिक्षा मंत्री पर गिरी गाज, BJP ने किया AAP का घेराव
Mann Ki Baat: बिजनौर की हर्बल टी से कश्मीर की वगू चटाई तक… पढ़िए ‘मन की बात’ की 10 बड़ी बातें
Mann Ki Baat: PV सिंधु, महिला क्रिकेट टीम, Vikram-1 पर PM का बड़ा संदेश, केरल के ‘अक्षरकंदुक’ का भी किया जिक्र
10 सालों में पहली मुलाकात
देखा जाए तो एक दशक में पहली बार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्मिक मंत्रालय के साथ-साथ केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय स्तर के कर्मचारी प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस खास मीटिंग को देखते हुए केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर से ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर आस जग पड़ी है। इसके साथ-साथ वेंआठवें वेतन आयोग के मुद्दे पर कर्मचारी सरकार से गुड न्यूज की भी उम्मीद कर रहे हैं।
आश्वासन पर हड़ताल वापस
जानकारी दें कि इससे पहले केंद्र सरकार और केंद्रीय PSU कर्मचारियों की यूनियनों ने 1 मई से अनिश्विच कालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। हालांकि, सरकार की ओर से चर्चा का आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल को आगे भी टाला गया था। दरअसल ये यूनियन पुरानी पेंशन योजना को फिर से शुरू करने और सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण को रोकने की भी मांग कर रहे हैं। इसके साथ-साथ केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में खाली पड़े पदों को भी जल्द से जल्द भरने की मांग पर अड़े हुए हैं।
यहां पढ़ें – उद्धव ठाकरे को CM बनाने की गलती नहीं करेंगे शरद पवार
यूक्रेन यात्रा
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी बीते शुक्रवार को यूक्रेन की यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ ”सार्थक वार्ता” की और रूस के साथ जारी युद्ध को समाप्त करने में व्यक्तिगत रूप से योगदान देने का आश्वासन दिया था। इससे पहले दिन में, प्रधानमंत्री मोदी ने यहां राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ व्यापक वार्ता की और यूक्रेन तथा रूस के बीच जारी संघर्ष का समाधान निकालने के लिए एक-दूसरे से बातचीत की जरूरत पर बल दिया था और कहा कि भारत, शांति के हर प्रयास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
