- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi Spoke To Benjamin Netanyahu Amidst Conflict Between Israel And Hezbollah
इजरायल-हिज्बुल्ला में ठनी जंग के बीच पीएम मोदी ने की नेतन्याहू से बात, आतंकवाद के अलावा इन मुद्दों पर हुई चर्चा
इजरायल बनाम हिज्बुल्ला, ईरान, हमास और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच जारी जंग के बीच पीएम मोदी ने नेतन्याहू से फोन पर बात की है। इस बातचीत में एक बार फिर पीएम मोदी ने शांति का पक्ष रखा है। इसके अलावा दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच और भी कई मुद्दों पर बातचीत हुई है।
- Written By: अभिषेक सिंह

तस्वीर में बेंजामिन नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली: इजरायल बनाम हिज्बुल्ला, ईरान, हमास और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच जारी जंग के बीच पीएम मोदी ने नेतन्याहू से फोन पर बात की है। इस बातचीत में एक बार फिर पीएम मोदी ने शांति का पक्ष रखा है। इसके अलावा दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच और भी कई मुद्दों पर बातचीत हुई है।
इजराइल ने हाल ही में लेबनान में हमास पर हवाई हमला किया था, जिसमें हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह मारा गया। हवाई हमले में हसन नसरल्लाह के अलावा 20 से ज्यादा आतंकी भी मारे गए। हिजबुल्लाह प्रमुख की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। सोमवार को हुई इस बातचीत में पीएम मोदी ने कहा, दुनिया में आतंकवाद और युद्ध के लिए कोई जगह नहीं है।
यह भी पढ़ें:- राहुल गांधी ने अंबाला में मिलवाया सैलजा-हुड्डा का हाथ, हरियाणा में दिल मिलेंगे या कुर्सी?
सम्बंधित ख़बरें
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
PM Modi के फर्जी साइन से 4 लाख की उगाही का प्रयास, मुंबई में 2 गिरफ्तार
‘चूल्हे जलाने तक के पैसे नहीं, शहर छोड़ो, गांव भागो…’,LPG किल्लत पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा
Assam Chunav 2026: शाही परिवार की हार की सेंचुरी लगेगी, असम में PM मोदी का कांग्रेस पर वार, जनता से की ये अपील
इजरायली प्रधानमंत्री से हुई बातचीत को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट भी किया। उन्होंने कहा, पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों को लेकर प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात हुई। हमारी दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। क्षेत्रीय तनाव को रोकना और सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। भारत शांति और स्थिरता की जल्द बहाली के प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Spoke to Prime Minister @netanyahu about recent developments in West Asia. Terrorism has no place in our world. It is crucial to prevent regional escalation and ensure the safe release of all hostages. India is committed to supporting efforts for an early restoration of peace and… — Narendra Modi (@narendramodi) September 30, 2024
पीएम मोदी ने इजराइली प्रधानमंत्री से ऐसे समय में बात की है, जब रविवार को लेबनान में इजराइली हवाई हमलों में कई लोग मारे गए। इजराइल ने हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर हमला किया। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को जानकारी दी थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात करेंगे। बाइडेन ने इस बात पर जोर दिया था कि पश्चिम एशिया में युद्ध पूरी तरह खत्म होना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पश्चिम एशिया में शांति की वकालत की थी।
यह भी पढ़ें:- नेपाल में फंसे नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, जारी किए हेल्पलाइन नंबर्स
इस बीच, सोमवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के लोगों को संबोधित किया। ईरान के शासक की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, ईरान का शासन आप पर दमन कर रहा है। ऐसा करके पूरे क्षेत्र को युद्ध की ओर धकेलने की कोशिश की जा रही है। ईरान के शासक का प्राथमिक उद्देश्य लोगों का कल्याण नहीं, बल्कि लेबनान और गाजा में युद्ध में पैसा बर्बाद करना है। जरा सोचिए कि अगर युद्ध पर खर्च हो रहा पैसा सामाजिक कल्याण के कामों में लगाया जाए तो कितना अच्छा होगा।
Pm narendra modi spoke to benjamin netanyahu amidst conflict between israel and hezbollah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Tulsi Drying Signs: खतरे की घंटी! भूलकर भी न करें इन संकेतों को नजरअंदाज।
Apr 07, 2026 | 07:21 PMFIFA World Cup 2026: लगातार तीसरी बार फुटबॉल के इस महाकुंभ में जगह नहीं बना पाई इटली, तय हुईं सभी 48 टीमें
Apr 07, 2026 | 07:21 PM‘एक ही रात में खत्म हो सकता सब’, USS अब्राहम लिंकन से उड़े लड़ाकू विमान, दुनिया में मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 07:16 PMअब बच्चों का स्क्रीन टाइम बनेगा स्मार्ट, Netflix Playground ऐप लॉन्च
Apr 07, 2026 | 07:01 PM‘पाषाण युग’ वाली चेतावनी का असर शुरू! काशान से कजविन तक ईरानी रेल ट्रैक तबाह; मशहद स्टेशन पर पसरा सन्नाटा
Apr 07, 2026 | 06:57 PMLIVEMI vs RR Live Score: राजस्थानी रजवाड़ों के सामने मुंबई के सूरमा, बारिश के कारण टॉस में होगी देरी
Apr 07, 2026 | 06:56 PMअकोला: पातुर पुलिस और आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1550 लीटर अवैध पेट्रोल-डीजल जब्त, एक आरोपी हिरासत में
Apr 07, 2026 | 06:54 PMवीडियो गैलरी

असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नही, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:27 PM













