Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM नरेंद्र मोदी ने कहा- ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में MSME की भूमिका बहुत अहम

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Jan 12, 2022 | 12:53 PM

File

Follow Us
Close
Follow Us:

पुडुचेरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि ‘‘आत्मनिर्भर भारत” बनाने में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए जरूरी है कि यह क्षेत्र दुनिया में उभरती प्रौद्योगिकी का उपयोग करे। प्रधानमंत्री ने यहां आयोजित दो दिवसीय 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करने के बाद यह भी कहा कि आज दुनिया भारत को आशा भरी निगाहों से देख रही है कि क्योंकि देश का, जन से मन तक, सामर्थ्य से लेकर सपनों तक और चिंतन से लेकर चेतना तक सब कुछ युवा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए भारत आज जो कहता है, दुनिया उसे आने वाले कल की आवाज मानती है। आज जो भारत सपने देखता है, जो संकल्प लेता है, उसमें भारत के साथ-साथ विश्व का भी भविष्य दिखाई देता है।” कोविड की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर इस महोत्सव का आयोजन डिजिटल माध्यम से किया गया है। इस अवसर पर युवा व खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी और पुडुचेरी की उप राज्यपाल तमिलसाई सौंदरराजन भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर “मेरे सपनों का भारत” और “अनसंग हीरोज़ ऑफ इंडियन फ्रीडम मूवमेन्ट” (भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम महानायक) पर चयनित निबंधों का विमोचन किया। एक लाख से अधिक युवाओं ने इन दो विषयों पर निबंध लिखे थे, जिनमें से कुछ को चुना गया है। उन्होंने सूक्षम, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के एक प्रौद्योगिकी केंद्र का भी उद्घाटन किया। इसे लगभग 122 करोड़ रुपये के निवेश से पुडुचेरी में निर्मित किया गया है। प्रधानमंत्री ने ओपन एयर थियेटर युक्त एक प्रेक्षागृह पेरुनथलैवर कामराजर मनिमण्डपम का भी उद्घाटन किया।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल की पुण्यतिथि: पीएम मोदी, अमित शाह ने किया ‘लौह पुरुष’ को याद, बताया अखंड भारत का शिल्पकार

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की जयंती: PM मोदी बोले- बहुत कुछ सीखा, शाह-नड्डा ने दी श्रद्धांजली

असम आंदोलन के 860 से अधिक शहीदों को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, शहीदों के सपने पूरे करने का संकल्प

PM Modi ने ग्लोबल CEOs से मिलकर जताई खुशी, भारत में निवेश का आश्वासन

उन्होंने कहा, ‘‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में एमएसएमई सेक्टर की बहुत बड़ी भूमिका है। बहुत जरूरी है कि हमारे एमएसएमई उस उच्च प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करें जो आज दुनिया को बदल रही है। इसलिए देश में आज एक बहुत बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। पुडुचेरी में बना एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र, उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” मोदी ने कहा कि मनिमण्डपम सभागृह के उद्घाटन से इस केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने व दिखाने का एक मंच मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आज दुनिया भारत को आशा और विश्वास की दृष्टि से देखती है क्योंकि भारत का जन भी युवा है, भारत का मन भी युवा है। भारत अपने सामर्थ्य से भी युवा है, भारत अपने सपनों से भी युवा है। भारत अपने चिंतन से भी युवा है, भारत अपनी चेतना से भी युवा है। भारत युवा है क्योंकि भारत ने हमेशा आधुनिकता को स्वीकार किया है और भारत के दर्शन ने परिवर्तन को अंगीकार किया है। भारत वह है जिस की प्राचीनता में भी नवीनता है।” उन्होंने कहा कि आज भारत के युवा में अगर श्रम का सामर्थ्य है तो भविष्य की स्पष्टता भी है और इसलिए भारत आज जो कहता है, दुनिया उसे आने वाले कल की आवाज मानती है। (एजेंसी)

Pm narendra modi said msmes role is very important in building self reliant india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 12, 2022 | 12:53 PM

Topics:  

  • PM Narendra Modi
  • Self-reliant India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.