Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘करुणा, सेवा और न्याय के मूल्य…’, प्रधानमंत्री मोदी ने इस अंदाज में दी मिलाद-उन-नबी की बधाई

Milad-un-Nabi Bara-Wafat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 सितंबर 2025 को मिलाद-उन-नबी यानी बारावफात के मौके पर देशवासियों को बधाई दी। पीएम ने इस खास दिन पर एक पोस्ट भी किया। जानिए पीएम ने क्या लिखा।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: Sep 05, 2025 | 10:19 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Follow Us:

Eid E Milad Un Nabi 2025: पीएम मोदी ने मिलाद-उन-नबी यानी बारावफात को शांति, करुणा और सेवा के मूल्यों को अपनाने का अवसर बताया। उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखे अपने संदेश में कहा कि यह पवित्र दिन समाज में सौहार्द और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने लिखा, “करुणा, सेवा और न्याय के मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करें। ईद मुबारक।”

बारावफात, जिसे मिलाद-उन-नबी भी कहा जाता है, इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने ‘रबी-अल-अव्वल’ में आता है। सुन्नी मुस्लिम इसे 12 रबी-अल-अव्वल को मानते हैं, जबकि शिया समुदाय 17 रबी-अल-अव्वल को पैगंबर का जन्मदिन मनाता है।

क्या है मिलाद-उन-नबी का अर्थ

मिलाद-उन-नबी का अर्थ है “पैगंबर का जन्म”। इसे कुछ जगहों पर “मौलिद” भी कहा जाता है, जिसका शाब्दिक अर्थ होता है “जन्म देना”। यह दिन न केवल पैगंबर मोहम्मद के जन्म की याद दिलाता है, बल्कि उनके जीवन के आदर्शों और शिक्षाओं को अपनाने की प्रेरणा भी देता है। पैगंबर मोहम्मद का जन्म लगभग 570 ईस्वी में मक्का में हुआ था। छह वर्ष की उम्र में वे अनाथ हो गए और उनका पालन-पोषण दादा और फिर चाचा ने किया। 40 वर्ष की उम्र में उन्हें अल्लाह का पहला संदेश मिला, जो बाद में पवित्र कुरान का हिस्सा बना।

सम्बंधित ख़बरें

सुपरस्टार से सीएम की कुर्सी तक… तमिलनाडु के CM ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई

कांग्रेस की अंदरूनी दंगल से मचा हड़कंप! आपस में भिड़े शशि थरूर और पवन खेड़ा, पीएम मोदी की तारीफ पर उठे सवाल

PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO

तमिलनाडु में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत; PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया गहरा दुख, जांच कमेटी गठित

Best wishes on the occasion of Milad-un-Nabi. May this sacred day bring with it peace and well-being in our society. May the values of compassion, service and justice always guide us. Eid Mubarak! — Narendra Modi (@narendramodi) September 5, 2025

इस दिन को पूरी दुनिया में मुसलमान श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाते हैं। मस्जिदों में विशेष नमाज़ और दुआ होती है, जुलूस निकाले जाते हैं और पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं का प्रचार किया जाता है। भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, मलेशिया जैसे देशों में इसे विशेष रूप से मनाया जाता है। लोग घरों में मिठाइयाँ बांटते हैं, धार्मिक सभाएं आयोजित होती हैं और गरीबों की मदद की जाती है।

सऊदी अरब और कतर में नही मनाया जाता बारावफात

हालांकि, कुछ देशों में जैसे सऊदी अरब और कतर में बारावफात नहीं मनाया जाता, क्योंकि वहां के धार्मिक विचारों में जन्मदिवस जैसे आयोजनों को उचित नहीं माना जाता। मुस्लिम धर्मगुरु के अनुसार बारावफात केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह दिन हमें इंसानियत, विनम्रता, भाईचारा और अल्लाह में एकता के संदेश को अपनाने की याद दिलाता है। पैगंबर मोहम्मद की जिंदगी सेवा, त्याग और करुणा की मिसाल रही है, और उनका जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

यह भी पढ़ें: डूबता पंजाब! विनाशकारी बाढ से 43 मौतें, 4 लाख एकड़ फसल बर्बाद; बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी का यह संदेश न केवल मुस्लिम समुदाय बल्कि पूरे देश को आपसी सौहार्द और सद्भाव की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।

Pm narendra modi greeted on milad un nabi bara wafat eid e milad un nabi 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 05, 2025 | 10:19 AM

Topics:  

  • Eid-e-Milad
  • Eid-e-Milad un Nabi Mubarak
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.