- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi Claim India Will Overtake America In Economy By 2075
नरेंद्र मोदी का दावा : 2075 तक अर्थव्यवस्था में अमेरिका को पछाड़ देगा भारत, दे चुके हैं 8 करोड़ नौकरियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था की तारीफ करने के साथ साथ पिछले 3-4 साल में देश में 8 करोड़ नौकरियां देने की जानकारी साझा की है। साथ ही साथ 2075 तक अमेरिका को पछाड़ने की योजना के बारे में बताया है....
- Written By: विजय कुमार तिवारी

कांसेप्ट फोटो
नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इस बात का दावा किया कि देश आर्थिक उन्नति और बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट्स के साथ तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है। अगर यही स्थिति जारी रही तो देश 2075 तक अमेरिका को पछाड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि 2075 तक अमेरिका को पछाड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। पिछले 3-4 साल में देश में 8 करोड़ नौकरियां सृजित की गई हैं।
नमो एप पर गिनायीं उपलब्धियां
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नमो एप पर भारत की उपलब्धियों को साझा किया। पीएम मोदी ने बताया कि दिल्ली के रायसीना हिल पर बन रहे संग्रहालय का आकार पेरिस के लूवर संग्रहालय से दोगुना होगा। साल 2025 तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा देश का खाद्य बाजार तेजी से बढ़ रहा है। साल 2030 तक यह 5.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 9 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप
मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत-फ्रांस के बीच हो सकते हैं कौन-कौन से रक्षा सौदे?
दिल्ली से दुनिया तक गूंजा AI का बिगुल, PM मोदी ने किया India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन
मुंबई में सजेगा कूटनीति का मंच: कल PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की होगी मुलाकात, जानें पूरा शेड्यूल
राष्ट्रीय सुरक्षा में बढ़ोतरी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताया कि सेना व राष्ट्रीय सुरक्षा में बढ़ोतरी के लिए देश की सुरक्षा के लिए निगरानी प्रणाली पर खर्च बढ़ाया जा रहा है। इस क्षेत्र का मूल्य वर्तमान में 4.3 बिलियन डॉलर है, जो साल 2029 तक बढ़कर 15 बिलियन डॉलर से अधिक हो जाएगा। इसका फर्क भी आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। भारत ने रक्षा क्षेत्र में भी मजबूती हासिल की है और विस्फोटक पदार्थों के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है। ‘एसईबीईएक्स-2’ नामक विस्फोटक टीएनटी से दोगुने से अधिक शक्तिशाली हैं।
पीएम मोदी ने सूर्य मिशन की सफलता के बारे में भी जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारत के सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1’ ने सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के चारों ओर अपनी पहली प्रभामंडल कक्षा पूरी कर ली है। यह एक बड़ी उपलब्धियों में शामिल है।
डिजिटल पेमेंट का चलन तेज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि हमारे देश में डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। साल 2030 तक यह दोगुना होकर 7 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच जाने का अनुमान है। इसके अलावा, भारत का यूपीआई भुगतान सिस्टम अब कतर जैसे देश में भी शुरू हो गया है। वहां की नेशनल बैंक के साथ मिलकर क्यूआर कोड आधारित यूपीआई सेवा शुरू की गई है।
इसके अलावा यह भी जानकारी दी कि मुंबई में 12 किलोमीटर लंबी ठाणे-बोरीवली ट्विन सुरंग का उद्घाटन किया गया। यह वहां की कनेक्टिविटी को बेहतर करेगा। इसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा।
पिछले 3-4 सालों में हमारे देश में 8 करोड़ नए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। इतना ही नहीं देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ रहा है। यह 5 जुलाई को यह 657.16 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। हमारे देश से साइकिलों का निर्यात तेजी से बढ़ रहा है। यूरोप, मोजाम्बिक और चाड जैसे देशों से साइकिलों के लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Pm narendra modi claim india will overtake america in economy by 2075
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बॉर्डर 2 का जलवा बरकरार, ओ रोमियो की रफ्तार धीमी, लाखों में सिमटा मर्दानी 3 का कलेक्शन
Feb 17, 2026 | 10:29 AM‘हम खुद को शिव को सौंप रहे…’, बेटे की मौत के सदमे में मां-बाप ने महाशिवरात्रि पर दी जान
Feb 17, 2026 | 10:28 AMशिमगोत्सव के लिए कोंकण जाने वालों को राहत, ठाणे से 75 अतिरिक्त एसटी बसें चलेंगी
Feb 17, 2026 | 10:20 AMकानून के किले में दहशत: नासिक रोड में छात्रा से छेड़छाड़, सुरक्षा पर सवाल; शहर में आक्रोश
Feb 17, 2026 | 10:19 AMGold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, हाई से ₹1.80 लाख सस्ता हुआ सिल्वर, गोल्ड भी फिसला
Feb 17, 2026 | 10:19 AMअमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में अब सड़क पर उतरने जा रही कांग्रेस, पंजाब में राहुल गांधी की रैली से होगा आगाज
Feb 17, 2026 | 10:16 AMठाणे में गर्मी से पहले 555 कुओं के पुनर्जीवन का अभियान, 1 करोड़ रुपये का प्रावधान
Feb 17, 2026 | 10:13 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














