Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • World News |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UK-मालदीव की यात्रा पर PM मोदी रवाना, दोनों देशों से इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

PM Modi UK Maldives Visit: प्रधानमंत्री मोदी यूके और मालदीव की चार दिवसीय यात्रा पर हैं, जिसमें भारत-यूके रणनीतिक साझेदारी, निवेश, व्यापार और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jul 22, 2025 | 05:42 PM

नरेंद्र मोदी, कीर स्टारमर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi UK Maldives Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय विदेश यात्रा के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी 23 से 24 जुलाई तक दो दिवसीय दौरे पर यूनाइटेड किंगडम (UK) जाएंगे, इसके बाद 25 से 26 जुलाई तक वे मालदीव की यात्रा पर रहेंगे। इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने विस्तृत बयान जारी किया है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि, पीएम मोदी की यूके की आधिकारिक यात्रा पीएम कीर स्टारमर के निमंत्रण पर हो रही है। यह प्रधानमंत्री की यूके की चौथी यात्रा होगी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि यह यात्रा जरूर छोटी है, लेकिन दोनों नेताओं को द्विपक्षीय संबंधों के व्यापक पहलुओं की समीक्षा करने, इसे और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा करने और क्षेत्रीय तथा वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचार करने का अवसर देगी।

यूके भारत में छठा सबसे बड़ा निवेशक

विदेश सचिव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि, भारत-यूके साझेदारी को 2021 में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रूप में उन्नत किया गया था और तब से उच्च स्तरीय राजनीतिक संपर्क नियमित रूप से हो रहे हैं। दोनों पक्ष इस साझेदारी को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मिस्री ने कहा, “ब्रिटेन के कई विश्वविद्यालय भी भारत में अपना कैंपस खोलने पर विचार कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण रिश्ते के कुछ और भी तथ्य और आंकड़े हैं। 2023-24 में द्विपक्षीय व्यापार 55 बिलियन डॉलर को पार कर गया। यूके भारत में छठा सबसे बड़ा निवेशक है, जिसके पास कुल निवेश 36 बिलियन डॉलर का है।”

#WATCH दिल्ली | प्रधानमंत्री मोदी की मालदीव यात्रा पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “प्रधानमंत्री की मालदीव यात्रा 25 और 26 जुलाई को होगी। वह मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं… इस अवसर पर प्रधानमंत्री मालदीव की स्वतंत्रता… pic.twitter.com/jyLRPe5ejr

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2025

विक्रम मिस्री ने इस दौरान खालिस्तान के विषय पर भी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, “खालिस्तानी चरमपंथियों और उनसे जुड़े संगठनों की मौजूदगी का मुद्दा हम ब्रिटेन में अपने सहयोगियों के ध्यान में लगातार लाते रहे हैं और आगे भी लाते रहेंगे। यह न सिर्फ हमारे लिए चिंता का विषय है, बल्कि हमारे सहयोगियों के लिए भी चिंता का विषय होना चाहिए, क्योंकि यह उनके देशों में सामाजिक समरसता और सार्वजनिक व्यवस्था को भी प्रभावित करता है।

ब्रिटेन से TRF पर बैन की उम्मीद

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन टीआरएफ पर विदेश सचिव ने कहा, “अमेरिकी विदेश विभाग ने हाल ही में टीआरएफ को एक विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया। यकीन है कि हमारे ब्रिटिश सहयोगियों को इस घटनाक्रम की जानकारी है, लेकिन इससे हमें सीमा पार आतंकवाद जैसे मुद्दों और ऐसी चुनौतियों का दृढ़ता से जवाब देने की जरूरत पर अपने विचार साझा करने का अवसर मिलेगा।”

विदेश सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री की मालदीव यात्रा 25 और 26 जुलाई को होगी। वे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के निमंत्रण पर इस दौरे पर जाएंगे। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री का मालदीव दौरा निश्चित रूप से मालदीव के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय आधिकारिक बैठकों को भी शामिल करेगा। कुछ बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि हम नई पहल के संबंध में भी कुछ घोषणाएं करेंगे, जिनका विवरण बाद में दिया जाएगा।

मालदीव से हमारा करीबी रिश्ता: मिस्री

विक्रम मिस्री ने कहा, “मालदीव हमारे पड़ोस में है और हमारा एक बहुत करीबी साझेदार है। यह भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और महासागर विजन का भी हिस्सा है, जो सुरक्षा और विकास के लिए क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देता है। संकट के समय, चाहे प्राकृतिक हो या मानवनिर्मित, हमने हमेशा मालदीव की जरूरतों का तुरंत समर्थन किया है। हमारे बीच मजबूत राजनीतिक संबंध रहे हैं, जो नियमित उच्च स्तरीय दौरों से और मजबूत होते रहे हैं।”

ये भी पढ़ें: 92 की उम्र, 43 साल लंबा शासन, फिर भी मिट नहीं रही इस राष्ट्रपति की सत्ता की भूख

उन्होंने आगे कहा, “आर्थिक मोर्चे पर, भारत मालदीव का एक सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। द्विपक्षीय व्यापार लगभग 500 मिलियन डॉलर का है। भारतीय निवेशक मालदीव में पर्यटन और अन्य आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। दोनों देश एक मुक्त व्यापार समझौते और एक निवेश संधि पर भी बातचीत कर रहे हैं।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Pm modi visits uk maldives focus on khalistani and fugitives

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2025 | 05:11 PM

Topics:  

  • Britain
  • Maldives
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

22 सितंबर से GST सुधारों का दूसरा चरण, सीएम फडणवीस बोले– पीएम मोदी ने बदला भारत का भविष्य

2

PM मोदी की मां को बिहार में फिर दी गई गाली, राहुल के बाद तेजस्वी की सभा में हंगामा

3

PM मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, कहा-GST रिफॉर्म्स भारत की ग्रोथ स्टोरी को एक्स्लेरेट करेगा

4

“सूर्योदय के साथ होगी ‘बचत उत्सव’ की शुरुआत,” राष्ट्र के नाम संबोधन में PM मोदी का बड़ा ऐलान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.