PM Modi Visit: 9400 करोड़ की सौगात, सोमनाथ में विशेष पूजा और देश का पहला PM मित्रा पार्क, जानें पूरा शेड्यूल
PM Modi Development Projects Inauguration: पीएम मोदी आज से तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी राज्य के धार्मिक, सामाजिक और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
- Written By: अमन मौर्या
नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
PM Modi Visit Three State: प्रधानमंत्री मोदी का तीन राज्यों का दौरा आज से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी कर्नाटक, गुजरात और तेलंगाना राज्य में कई सौगात देंगे। इस दौरें में पीएम मोदी राज्य के धार्मिक, सामाजिक और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य सेवाओं और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हैदराबाद में 9,400 करोड़ रुपए की परियोजना का उद्घाटन करेंगे। गुजरात में सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे। दौरे को लेकर दिए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आज सुबह बेंगलुरू में प्रधानमंत्री बेंगलुरू में आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें स्थापना दिवस समारोह और श्रीश्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ध्यान मंदिर का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में नवनिर्मित ध्यान मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे। यह ध्यान केंद्र आंतरिक शांति और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस दौरान संस्था की मानसिक कल्याण, ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन से जुड़ी कई नई सेवा पहलों का भी शुभारंभ करेंगे।
हैदराबाद को 9,400 करोड़ रु की सौगात
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद जाएंगे। वहां करीब 9,400 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का पीएम मोदी शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-167 के गुड्डेबेल्लूर से महबूबनगर तक चार लेन विस्तार परियोजना प्रमुख है। इसकी लागत 3,175 करोड़ रुपये से अधिक है। इस परियोजना से यात्रा समय में करीब डेढ़ घंटे की कमी आएगी साथ ही तेलंगाना और कर्नाटक के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल में ‘दादा’ का जादू! मिथुन चक्रवर्ती ने 5 साल में ऐसे बदल दी राज्य की तस्वीर, पीएम मोदी भी हुए मुरीद
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
जब भरे मंच पर भावुक हो गए सुवेंदु अधिकारी, पीएम मोदी ने थपथपाई पीठ, तस्वीरों में देखिए वो खास पल
बंगाल की जनता के आगे नतमस्तक हुए PM नरेंद्र मोदी! शपथ ग्रहण में दिल से जताया आभार, देखें तस्वीरें
स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप की आधारशिला
प्रधानमंत्री मोदी संगारेड्डी जिले में जहीराबाद इंडस्ट्रियल एरिया की आधारशिला भी रखेंगे। करीब 2,350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप ऑटोमोबाइल, फूड प्रोसेसिंग और मशीनरी उद्योगों के लिए बड़ा केंद्र बनेगी। इससे करीब 10,000 करोड़ रुपये के निवेश और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की उम्मीद है। वारंगल में प्रधानमंत्री देश के पहले पूर्ण रूप से संचालित पीएम मित्रा पार्क का उद्घाटन करेंगे।
लगभग 1,700 करोड़ रुपये की लागत वाला यह मेगा टेक्सटाइल पार्क भारत सरकार के ‘5एफ विजन’ को साकार करेगा और वैश्विक व्यापार के लिए आधुनिक लॉजिस्टिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। दौरे में प्रधानमंत्री 1,535 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें काज़ीपेट-विजयवाड़ा मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट और काज़ीपेट रेल बाईपास शामिल हैं। साथ ही इंडियन ऑयल की मलकापुर टर्मिनल परियोजना और हैदराबाद में अत्याधुनिक सिंधु अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे।
ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति ने लगाई मुहर; रंगासामी पांचवीं बार संभालेंगे पुडुचेरी में सत्ता की कमान, जानें कब होगा शपथ ग्रहण
सोमनाथ अमृत महोत्सव में शिरकत
इसके बाद 11 मई को प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के दौरे पर रहेंगे। गुजरात दौरे में पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर के सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लेंगे। मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान वे स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री वडोदरा जाएंगे। यहां सरदारधाम हॉस्टल का उद्घाटन करेंगे। यहां छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक हॉस्टल, पुस्तकालय, भोजनालय और ई-लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
