‘तमिलनाडु में महिलाओं के खिलाफ अपराध आम हो गए हैं’, DMK पर जमकर बरसे पीएम मोदी, चुनाव से पहले दिया बड़ा संदेश
PM Modi Attack On DMK: तिरुचिरापल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5600 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ किया और डीएमके सरकार पर वादे पूरे न करने व भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
- Written By: सजल रघुवंशी
पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
PM Modi Tamil Nadu Visit: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 5,600 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने एनडीए की एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीएमके की सरकार पर तीखा हमला बोला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन तमिलनाडु के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज के कार्यक्रम में 5,600 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है। ये परियोजनाएं इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छ ऊर्जा, पेट्रोलियम से जुड़े निर्माण, हाईवे, रेलवे और ग्रामीण सड़कें हैं। ये परियोजनाएं ऊर्जा की पहुंच बढ़ाएंगी, कनेक्टिविटी सुधारेंगी और तमिलनाडु के युवाओं के लिए हजारों रोजगार पैदा करेंगी।
डीएमके को लेकर क्या कहा?
प्रधानमंत्री ने डीएमके सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने जनता से सवाल पूछा कि आज तमिलनाडु की स्थिति कैसी हो गई है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि डीएमके सरकार के राज में महिलाओं के खिलाफ हिंसक अपराध आम हो गए हैं। हाल ही में सबने देखा कि एक डीएमके सदस्य ने एक छोटी बच्ची को भी नहीं बख्शा, यह बहुत ही भयानक खबर थी। आज अपराधी निर्भय होकर घूमते हैं और महिलाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने जनता से वादा किया कि एनडीए यह सुनिश्चित करेगी कि तमिलनाडु की महिलाएं भयमुक्त जीवन जी सकें। हम सुरक्षित कानून और व्यवस्था प्रदान करेंगे जो लोग डर का सामना करेंगे, वे अपराधी होंगे, जनता नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
4 मई से पहले बड़ा धमाका! TMC की इंटरनल रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, किसे मिल रहीं 200 से ज्यादा सीटें?
BJP से मोहभंग…अखिलेश की ‘साइकिल’ पर सवार होंगे बृजभूषण शरण सिंह? 2027 चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज
कार्टून वॉर: सुषमा अंधारे ने विरोधियों को दिखाया आईना, पाला बदलने वाले नेताओं पर साधा निशाना
पालघर सांसद हेमंत सावरा हुए हादसे का शिकार, रॉन्ग साइड से आ रहे डंपर ने कार को मारी टक्कर, ड्राइवर का हाथ टूटा
डीएमके के वादे अधूरे- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में डीएमके सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य के विकास के लिए केंद्र के पास कई बड़ी योजनाएं हैं, लेकिन डीएमके ने अपने वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के लिए अनाज गोदाम और एमएसपी बढ़ाने जैसे वादे अधूरे हैं। मोदी ने अवैध रेत खनन को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि डीएमके का शासन एक ही परिवार के इर्द-गिर्द घूमता है तथा भ्रष्टाचार के कारण तमिलनाडु को एक परिवार का एटीएम बना दिया गया है।
Under DMK, Tamil Nadu’s agriculture sector has suffered greatly. They made grand promises 5 years ago, which are unfulfilled. pic.twitter.com/KlFiGp6tyd — Narendra Modi (@narendramodi) March 11, 2026
यह भी पढ़ें: LPG बुकिंग को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब कितने दिन बाद मिलेगा सिलेंडर? चेक करें नए नियम
एनडीए के लिए तमिलनाडु की प्रगति बेहद महत्वपूर्ण- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एनडीए की सरकार के लिए तमिलनाडु की प्रगति बेहद महत्वपूर्ण है। 2014 से, केंद्र सरकार ने केवल हस्तांतरण के माध्यम से लगभग 3 लाख करोड़ रुपए तमिलनाडु को दिए हैं। यह पूर्व कांग्रेस-डीएमके सरकार द्वारा भेजी गई राशि से कई गुना अधिक है। एनडीए सरकार ने राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगभग 57,000 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यह 2004-2014 के बीच कांग्रेस-डीएमके सरकार द्वारा खर्च की गई राशि से चार गुना अधिक है। हमने तमिलनाडु में ग्रामीण सड़कों के निर्माण में लगभग 8,000 करोड़ रुपए निवेश किए हैं।
