‘बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया, हम दिल चुराकर बैठे हैं’, PM मोदी ने बताया ‘MY’ का नया फॉर्मूला
Bihar Election Result में NDA को मिले प्रचंड बहुमत के बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल है। इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता का आभार जताया।
- Written By: सौरभ शर्मा
एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत के बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी
Bihar Election Result PM Modi Speech: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत के बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल है। इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने ‘बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया है’। पीएम ने कहा कि हम एनडीए के लोग जनता जनार्दन के सेवक हैं और हमने अपनी मेहनत से लोगों का दिल जीत लिया है, ‘हम जनता का दिल चुराकर बैठे हैं’।
पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सम्मानित किया। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने बिहार की जनता से रिकॉर्ड मतदान और एनडीए को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था, और बिहार की जनता ने उनका यह आग्रह माना। उन्होंने कहा कि बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को दिया है। वह विनम्रता से एनडीए के सभी दलों की ओर से बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हैं।
भाषण की शुरुआत छठी मैया के जयकारे के साथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में मिले प्रचंड जनादेश के अवसर पर नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी इस प्रचंड जीत के लिए कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नेताओं को बधाई दी। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत छठी मैया के जयकारे से की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने विकसित और समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मैंने बिहार के लोगों से एनडीए के समर्थन में वोट देने का आह्वान किया था और यहां के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
सम्बंधित ख़बरें
खजुराहो को केंद्र की बड़ी सौगात, बनेगा 50 बेड का आधुनिक आयुष वेलनेस सेंटर, स्किल डेवलपमेंट संस्थान को भी मंजूर
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
स्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
हम तो जनता जनार्दन का दिल चुराकर बैठे
पीएम मोदी ने कहा कि ये प्रचंड जीत, ये अटूट विश्वास, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। हम एनडीए के लोग जनता जनार्दन के सेवक हैं। हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते रहते हैं, और हम तो जनता जनार्दन का दिल चुरा कर बैठे हुए हैं, इसलिए आज बिहार ने बता दिया है कि फिर एक बार एनडीए सरकार।
उन्होंने कहा कि जब मैं जंगलराज और कट्टा सरकार की बात करता था तो राजद पार्टी कोई आपत्ति नहीं जताती थी। हालांकि, इससे कांग्रेस बेचैन हो जाती थी। आज मैं फिर से दोहराना चाहता हूं कि कट्टा सरकार बिहार में कभी नहीं लौटेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने विकसित और समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग का आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
यह भी पढ़ें: Bihar Election Result: NDA के जबरदस्त प्रदर्शन पर CM नीतीश का पहला रिएक्शन, PM मोदी को किया ‘नमन’
NDA को 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश
उन्होंने कहा कि मैंने बिहार के लोगों से एनडीए को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था और बिहार की जनता ने मेरा ये आग्रह भी माना। उन्होंने कहा कि बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश NDA को दिया है। मैं बहुत विनम्रता से एनडीए के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं। मैं बिहार की महान जनता को आदरपूर्वक नमन करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज सिर्फ एनडीए की विजय नहीं हुई है, बल्कि लोकतंत्र की भी विजय हुई है।
