पहले सिग्नेचर तो तमिल में करो…मोदी ने तमिलनाडु में DMK को धोया, हिंदी का विरोध करने वाले स्टालिन को नहीं आएगी नींद!
PM Modi On Language Debate: पीएम मोदी ने आज रामेश्वरम में डीएमके नेताओं पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई तमिल भाषा में शुरू होनी चाहिए। ताकि गरीब का बच्चा भी डाॅक्टर बन सकें।
- Written By: अर्पित शुक्ला
PM मोदी, CM स्टालिन
नवभारत डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु दौरे पर है। प्रधानमंत्री 3 दिन के श्रीलंका दौरे से सीधे रामेश्वरम पहुंचे । रामनवमी के अवसर पर यहां उन्होंने रामेश्वरम स्थित रामनाथ स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद पंबन पुल का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जनसभा की शुरुआत प्रधानमंत्री ने वडक्कम से किया। पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु का इंफ्रास्ट्रक्चर भारत सरकार की प्रायोरिटी है। उन्होंने कहा कि यहां का रेलवे बजट 7 गुना बढ़ा है। इसके बावजूद भी कुछ लोगों को बिना कारण रोते रहने की आदत है वो रोते रहते हैं। इस दौरान भाषा विवाद पर भी हमला बोला।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज राम नवमी का पावन पर्व है, अब से कुछ समय पूर्व अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला का सूर्य की किरणों ने भव्य तिलक किया है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन, उनके राज्य से मिलने वाली सुशासन की प्रेरणा राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार है। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- तमिलनाडु के संगम कालीन साहित्य में भी भगवान श्रीराम के बारे में कहा गया है। मैं रामेश्वरम से पूरे देश को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
तमिल भाषा में शुरू हो मेडिकल कोर्स
पीएम मोदी ने तमिल भाषा को लेकर बड़ी बात कही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं तमिलनाडु सरकार से कहना चाहता हूं कि वे तमिल भाषा में मेडिकल कोर्स जारी करें, ताकि अंग्रेजी न जानने वाले गरीब परिवार के बेटे-बेटी भी डाॅक्टर बन सकें। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं तो कभी-कभी हैरान रह जाता हूं, जब तमिलनाडु के कुछ नेताओं की चिट्ठियां मुझ तक पहुंचती हैं। कभी कोई नेता तमिल भाषा में सिग्नेचर नहीं करता। तमिल का गौरव हो, कम से कम तमिल में तो सिग्नेचर करो।
सम्बंधित ख़बरें
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, साहस को किया सलाम
लाल किले से गूंजेगी Gen Z की आवाज़? पीएम मोदी से अभिजीत दीपके की मांग- 15 अगस्त पर युवाओं के भविष्य पर हो बात
PM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के 8 सांसद, सुप्रिया सुले ने खोला राज! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज
UP चुनाव से पहले दिल्ली में बड़ी हलचल! अचानक PM मोदी से मिलने पहुंचे CM योगी, क्या पक रही है कोई नई खिचड़ी?
देश और राजनीति से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पार्टी के स्थापना दिवस पर कही बड़ी बात
पाएम मोदी ने कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस है।सफल, समृद्ध और विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर हम चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उसमें बीजेपी के हर एक कार्यकर्ता का परिश्रम है। भाजपा के उस विचार में भारतीय जनता पार्टी के लाखों पार्टी के कार्यकर्ताओ की कठोर मेहनत है । पीएम मोदी ने कहा कि जिसने हमें देश की सेवा करने का अवसर दिया।आज देश के लोग भाजपा सरकारों के सुशासन को देख रहे हैं। राष्ट्रीय हित में लिए जा रहे हैं निर्णय को देखकर हर भारतीय का सीना चौड़ा हो रहा है।
