PM Modi Security: PM मोदी की सुरक्षा चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Six Bengaluru Policemen Suspended: बेंगलुरु में पीएम मोदी के रूट पर विस्फोटक मिलने के मामले में विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने पर SI समेत 6 पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड।
- Written By: अमन मौर्या
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
PM Modi Security Lapse Bengaluru: बंगलुरू दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले में राज्य सरकार ने कार्रवाई की है। 10 मई को पीएम मोदी के पहले से तय रूट में जिलेटिन स्टिक्स मिलने से पुलिस विभाग पर सवाल खड़े हुए थे। मामले में कार्रवाई करते हुए विभाग ने 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसमें एक पुलिस सब इंस्पेक्टर, एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबल शामिल हैं।
यह कार्रवाई बेंगलुरू दक्षिण के पुलिस अधीक्षक श्रीनिवास गौड़ा द्वारा जारी आदेश के बाद हुई। एसपी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 10 मई को होने वाले प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इन अधिकारियों के काम में गंभीर लापरवाही सामने आई है।
6 पुलिसकर्मी बनाए गए दोषी
प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान ये विस्फोटक बेंगलुरु दक्षिण तालुक के कनकपुरा रोड स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम के पास वडेराहली गेट के पास से बरामद हुआ था। इसी इलाके में ठीक उसी जगह के पास इन छह निलंबित पुलिसकर्मियों की सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 2035 तक तैयार हो जाएगा भारत का स्पेस स्टेशन! आसान भाषा में समझिए अंतरिक्ष में कैसे होता है निर्माण?
न्यूजीलैंड में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, खास रौशनी से जगमगाया मशहूर टावर, गदगद हुए प्रधानमंत्री
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों से हिला विपक्ष, अगर महायुति में गए तो लोकसभा में पूरी तरह बदल जाएगा नंबर गेम
कर्नाटक के हॉस्टल में खाने के बाद बिगड़ी 45 से ज्यादा छात्रों की तबीयत, जांच शुरू
ऐसे में तय दायरे में संदिग्ध सामग्रियों या गतिविधियों पर नजर न रख पाने की लापरवाही इन पुलिसकर्मियों के लिए भारी पड़ा। यात्रा के दौरान पीएम मोदी के तय रूट के पास विस्फोटक मिलने की खबर सामने आने के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़ें- I Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
इस घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। आसपास शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन किया गया। इस दौरान विस्फोटक सामग्री भी मिली। इससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। कर्नाटक पुलिस ने तुरंत 6 स्पेशल टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी। इस घटना को गंभीर सुरक्षा चूक माना जा रहा है।
मामले की गंभीरता देखते हुए तुरंत कर्नाटक पुलिस ने आंतरिक विभागीय जांच शुरू कर दी गई। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया उस वक्त ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को लापरवाही और दोषी पाया गया। इसके बाद पुलिस विभाग ने अनुशासनहीनता के खिलाफ दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 6 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
