- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Said Even If Babasaheb Ambedkar Himself Comes He Cannot Abolish The Constitution
बाबा साहब आंबेडकर खुद आ जाएं तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते: पीएम मोदी
- Written By: मनोज पांडे

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
जयपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के संविधान को केंद्र सरकार के लिए ‘गीता, रामायण, महाभारत एवं कुरान’ करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि बाबा साहब आंबेडकर खुद आ जाएं तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते। इस मुद्दे को लेकर विपक्षी इंडिया’ गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आता है संविधान के नाम पर झूठ बोलना इंडी एलायंस के सभी साथियों का फैशन बन गया है और कांग्रेस मोदी को गाली देने के लिए संविधान के नाम पर झूठ की आड़ ले रही है। मोदी ने कहा कि एक तरफ मोदी भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में जुटा है जबकि दूसरी तरफ इंडी’ गठबंधन वाले भारत को कमजोर देश बनाने का ऐलान कर रहे हैं। वह बाड़मेर में भारतीय जनता पार्टी की चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, एससी, एसटी, ओबीसी भाइयों के साथ दशकों तक भेदभाव करने वाली कांग्रेस आजकल एक पुरानी रेकार्ड बजा रही है। जब भी चुनाव आता है संविधान के नाम पर झूठ बोलना ‘इंडी एलायंस’ के सभी साथियों का फैशन बन गया है।
उन्होंने कहा, जिस कांग्रेस ने बाबा साहब के जीते जी उन्हें चुनाव हरवाया जिसने बाबासाहब को भारत रत्न नहीं मिलने दिया, जिस कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर संविधान को खत्म करने की कोशिश की, आज वही कांग्रेस मोदी को गाली देने के लिए संविधान के नाम पर झूठ की आड़ ले रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, यह मोदी है जिसने देश में पहली बार संविधान दिवस मनाना शुरू किया है। इन कांग्रेस वालों ने संविधान दिवस मनाने का विरोध किया था। संसद में उनका भाषण है। क्या यह बाबा साहब और संविधान का अपमान है या नहीं? इतना ही नहीं यह मोदी ही है जिसने बाबा साहब से जुड़े पंच तीर्थों का विकास किया।
उन्होंने कहा, इसलिए बाबा साहब और संविधान का अपमान करने वाले कांग्रेस एवं इंडी अलायंस के झूठों से, उनकी गप्पबाजी से सावधान रहने की जरूरत है। जहां तक संविधान का सवाल है तो आप मानकर चलिए और मोदी के शब्द लिखकर रखिए बाबा साहब आंबेडकर खुद आ जाएं तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते हैं। हमारा संविधान सरकार के लिए गीता है, रामायण है, महाभारत है, बाइबल है, कुरान है। सब कुछ हमारे लिए हमारा संविधान ही है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: एकाधिकार से लोकतंत्र पर लगता ग्रहण, आंबेडकर की चेतावनी सच साबित हुई
रक्तदान, कॉपी-पेन ड्राइव और बुद्ध वंदना: अलग अंदाज़ में मनाया गया महापरिनिर्वाण दिवस
69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबासाहब को चैत्यभूमि में लाखों भीम अनुयायियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
इंदु मिल स्मारक की बड़ी अपडेट, CM फडणवीस ने बताया कब तक पूरा होगा आंबेडकर मेमोरियल का काम
मोदी ने किसी भी राजनीतिक पार्टी का नाम लिये बिना कहा, इंडी अलायंस में शामिल एक और दल ने अपने घोषणापत्र में लिखा है कि वह भारत के परमाणु हथियार नष्ट कर देगी, उन्हें दरिया में डूबा देगी। भारत जैसे जिस देश के दोनों तरफ पड़ोसियों के पास परमाणु हथियार हो क्या उस देश में परमाणु हथियार समाप्त समाप्त होने चाहिए? उन्होंने कहा,मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि आपके इंडी अलायंस के साथी किसके इशारे पर काम कर रहे हैं? यह कैसा गठबंधन है, जो भारत को शक्तिहीन करना चाहता है। आखिर किसके दबाव में आपका यह गठबंधन हमारी परमाणु ताकत को समाप्त करना चाहता है?
उन्होंने कहा, एक तरफ मोदी भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में जुटा है तो दूसरी तरफ इंडी गठबंधन वाले भारत को कमजोर देश बनाने का ऐलान कर रहे हैं। मोदी ने कहा, जिस भारत मां के लिए हम अपने जीवन की परवाह नहीं करते, उसे कांग्रेस पार्टी सिर्फ जमीन का टुकड़ा मानती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिन लोगों को दशकों तक नहीं पूछा, मोदी उनको पूजता है। उन्होंने कहा, हम सीमावर्ती गांवों को आखिरी गांव नहीं, देश का प्रथम गांव मानते हैं। हमारे लिए देश की सीमा यहां पूरी नहीं होती, हमारे लिए यहां से देश शुरू होता है। भाजपा सरकार देश की आखिरी सीमा तक सड़कें एवं राजमार्ग बना रही है। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी ने पांच-छह दशक से ज्यादा देश पर हुकूमत की लेकिन देश की कोई एक बड़ी समस्या ऐसी नहीं है जिसका संपूर्ण समाधान कांग्रेस ने दिया हो। (भाषा)
Pm modi said even if babasaheb ambedkar himself comes he cannot abolish the constitution
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 February: आज इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी!
Feb 16, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं…61 रन से धूल चटाने के बाद सूर्या ने पड़ोसियों को दिखाया आईना
Feb 15, 2026 | 11:56 PMमोदी, शहबाज या तारिक… कौन हैं दक्षिण एशिया के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री? पूरी लिस्ट देखें
Feb 15, 2026 | 11:30 PMडकैतों ने 15 की उम्र में किया था अगवा, मिठनी 63 साल बाद लौटीं घर, यूपी की यह कहानी बड़ी फिल्मी
Feb 15, 2026 | 11:13 PMनोटों से कभी हटेगी गांधी जी की तस्वीर? क्या कहता है आरबीआई का नियम? हर सवाल का जवाब यहां
Feb 15, 2026 | 11:09 PMIND vs PAK: महामुकाबले में टीम इंडिया की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 8वीं बार हराकर सुपर-8 का टिकट किया पक्का
Feb 15, 2026 | 10:49 PMशेख हसीना का ‘तख्तापलट’ करने वाले हीरो…बांग्लादेश चुनाव में क्यों बन गए जीरो? इनसाइड स्टोरी उड़ा देगी होश
Feb 15, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














