-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Roadshow Vadodara Colonel Sofia Family Showers Flowers Video
वडोदरा में पीएम मोदी ने निकाली ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’, कर्नल सोफिया के परिवार ने की पुष्पवर्षा- देखें वीडियो
- Written By: अभिषेक सिंह
पीएम मोदी के इस रोड शो की सबसे खास बात ये रही कि इस दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी मौजूद रहा। इतना ही नहीं सोफिया के परिवार ने पीएम मोदी पर फूल भी बरसाए।

वडोदरा में रोड शो के दौरान पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार और मंगलवार को गुजरात दौरे पर हैं। वडोदरा में पीएम मोदी ने एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। रोड शो को सिंदूर सम्मान यात्रा नाम दिया गया। रोड शो के दौरान कर्नल सोफिया का परिवार भी मौजूद रहा।
यहां से पीएम मोदी दाहोद पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी आज गुजरात में 3 रोड शो और तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वडोदरा के बाद पीएम दाहोद में जनसभा करेंगे। इस दौरान वे कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
दोपहर में प्रधानमंत्री भुज और अहमदाबाद में रोड शो निकालेंगे। सोमवार रात वे राजभवन में रुकेंगे। दौरे के अगले दिन यानी 27 मई को मोदी गांधीनगर में महात्मा मंदिर शहरी विकास मंत्रालय के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। फिर वे अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पीएम दो दिनों में गुजरात में 77,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
मेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
डॉ. डीवाई पाटिल का निधन: PM मोदी, CM देवेंद्र फडणवीस, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने जताया दुख
सोफिया के परिवार ने की पुष्पवर्षा
पीएम मोदी के इस रोड शो की सबसे खास बात ये रही कि इस दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी मौजूद रहा। इतना ही नहीं सोफिया के परिवार ने पीएम मोदी पर फूल भी बरसाए। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
#WATCH | Gujarat: Family members of Indian Army officer Colonel Sofiya Qureshi, shower flower petals as Prime Minister Narendra Modi holds a roadshow in Vadodara, Gujarat During his 2-day visit to Gujarat, PM Modi will inaugurate and lay the foundation stones for various… pic.twitter.com/s1aYwPdgWO — ANI (@ANI) May 26, 2025
हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी। इसके बाद पीएम मोदी गुजरात के भुज में पाकिस्तान सीमा के पास डटकर कड़ा संदेश देने जा रहे हैं। इसलिए कच्छ, बनासकांठा और पाटन जैसे सीमावर्ती जिलों के लिहाज से यह दौरा और भी खास है।
NDA बैठक में दिखी एकजुटता, PM मोदी ने नेताओं को दी चेतावनी- ‘हर बात पर बोलना जरूरी नहीं’
इससे पहले पीएम मोदी 13 मई को पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे थे। उन्होंने वायुसेना के जवानों से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने जवानों को 28 मिनट तक संबोधित भी किया था। इसके बाद पीएम मोदी ने 22 मई को राजस्थान के बीकानेर में भी एक सभा की थी। यहां उन्होंने कहा था कि आतंकियों ने हमारी बहनों का धर्म पूछकर उनका सिंदूर नष्ट कर दिया था। वही सिंदूर बारूद बनकर आतंकियों का नाश कर दिया।
Pm modi roadshow vadodara colonel sofia family showers flowers video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AI ने सिक्योरिटी सिस्टम को दिया चकमा, टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान
Aug 05, 2026 | 03:28 PMनागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
Aug 05, 2026 | 03:23 PMसुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई; गड़चिरोली में नक्सलियों के विस्फोटक और आधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
Aug 05, 2026 | 03:23 PMमुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड: 30 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार, 179 दिनों में जुड़े 5 करोड़ नए यात्री
Aug 05, 2026 | 03:22 PMयोगी सरकार का बड़ा फैसला: वरिष्ठ महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, बजट में 100 करोड़ का प्रावधान
Aug 05, 2026 | 03:18 PMExplainer: अमित शाह की गैरहाजिरी पर संसद में बवाल… विपक्ष ने घोषित किया लापता, जानें क्या कहते हैं नियम
Aug 05, 2026 | 03:16 PMघर से भागी बेटी को वापस लाने मां ने रची साजिश, छोटी बेटी के जरिए अपहरण की दर्ज कराई झूठी शिकायत, ऐसे खुला राज
Aug 05, 2026 | 03:09 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














