Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर महासंग्राम! एक तरफ तारीफों के पुल, दूसरी तरफ ‘बर्बादी’ का आरोप, पोस्टर से मचा बवाल

BJP PM Narendra Modi 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे है। वहीं एनडीए सरकार के 12 साल पूरे हो गए है। इस पर पक्ष-विपक्ष में जुबानी जंग तेज हो गई है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 10, 2026 | 12:54 PM

राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी (IANS फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

BJP vs Congress on PM Modi Tenure: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे समय तक चुने गए प्रधानमंत्री के रूप में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4,399 दिनों तक लगातार सेवा देते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया हैं। इसी के साथ एनडीए सरकार के भी 12 साल पूरे हो चुके है। इस अवसर पर पक्ष उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहा है। तो दूसरी तरफ विपक्ष मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी के कामों को बर्बादी करार दे रहा है।

इस पर कांग्रेस ने एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में कांग्रेस ने पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था के बुरे हाल पर कटाक्ष किया है। इस पोस्टर में मोदी के 12 साल के कुप्रबंधन का लेखा-जोखा बताया। कांग्रेस ने अपने पोस्टर के माध्यम से कहा कि पीएम मोदी ने 12 सालों में यह प्रचार किया कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

कांग्रेस पार्टी ने जारी किया पोस्टर

कांग्रेस ने कहा कि पिछले 12 सालों में ग्लोबल रैंकिंग में भारत की अर्थव्यवस्था नीचे गिरी है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है और मार्च 2025 तक घरेलू कर्ज के GDP का 41.3% तक पहुंचने का अनुमान है। कांग्रेस ने इस स्थिति पर तंज कसते हुए कहा कि बड़े-बड़े दावे तो किए गए, लेकिन असल में अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

Modi Cabinet में बड़ा फेरबदल संभव! राघव चड्ढा की हो सकती है एंट्री, 2 मंत्रियों की छुट्टी होने की अटकलें

चुनाव आयोग पहुंचा Meenakshi Natrajan का मामला, कांग्रेस नेताओं की आज होने वाली मुलाकात पर टिकीं नजरें

‘संकट में संकटमोचक’, ऑपरेशन ब्लू स्टार पर बयान, गिरीश महाजन पर भड़का BJP का आलाकमान

क्या मीनाक्षी नटराजन को अपनों से मिला धोखा? नामांकन रद्द होने के बाद दावा- पार्टी से ही लीक हुई थी अहम जानकारी

BIG CLAIMS, BROKEN ECONOMIC PROMISES. pic.twitter.com/gmjBARcE24 — Congress (@INCIndia) June 10, 2026

कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने लगाए बर्बादी के आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा, “पिछले 12 सालों में इस देश ने बर्बादी के अलावा कुछ नहीं देखा है – किसानों, युवाओं और आम आदमी की बर्बादी। बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीन लिया गया, जिससे आम आदमी तक यह सुविधा नहीं पहुंच पाई।”

VIDEO | Delhi: On Prime Minister Narendra Modi becoming India’s longest-serving elected Prime Minister, Congress leader Imran Masood says, “This country has seen nothing except destruction in the last 12 years, destruction of farmers, youth, common man. The right to education for… pic.twitter.com/haOIb9eKxQ — Press Trust of India (@PTI_News) June 10, 2026

भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

इस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है। ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिनों की निरंतर सेवा का यह ऐतिहासिक पड़ाव भारतीय लोकतंत्र की सुदृढ़ता और जनविश्वास का प्रतीक है। पीएम नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधान मंत्री बनने के अवसर पर, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने तुगलक रोड पर हनुमान मंदिर में पूजा की।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, “प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने देश के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा है। भारत ने न केवल देश में बल्कि दुनिया भर में एक खास मुकाम हासिल किया है। एक गरीब परिवार के बेटे के तौर पर, उन्होंने सचमुच वंचितों का ख्याल रखा है और हर घर में रोशनी पहुंचाई है। मेरा मानना ​​है कि यह दिन सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है। मेरा मानना ​​है कि इस शानदार नेतृत्व में 25 करोड़ परिवार गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं।”

VIDEO | Delhi: On Prime Minister Narendra Modi becoming India’s longest-serving elected Prime Minister, BJP national president Nitin Nabin says, “The leadership of the respected Prime Minister has written a new history across the entire country… I believe that under this… pic.twitter.com/SBjX9tm0U4 — Press Trust of India (@PTI_News) June 10, 2026

अमित शाह ने गिनाई पीएम मोदी की उपलब्धियां

अमित शाह ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “नई संसद का निर्माण हुआ, तीन नए कानून लागू हुए, नई शिक्षा नीति और मातृभाषाओं में मेडिकल व इंजीनियरिंग शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ व आत्मनिर्भर भारत हर भारतीय का संकल्प बना।”

देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में जनता की सेवा करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मोदी जी के यह 12 वर्ष भारत के स्वाभिमान, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और देश को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने… pic.twitter.com/sD3wScxqxV — Amit Shah (@AmitShah) June 10, 2026

उन्होंने आगे लिखा, इन 12 सालों में एक तरफ देश की सीमाएं सुरक्षित हुईं, कश्मीर से 370 समाप्त हुई, राम मंदिर का निर्माण हुआ, नक्सलवाद का अंत हुआ और आतंकवाद पर नकेल कस हर आतंकी घटना का मुंहतोड़ जवाब दिया, वहीं देश की सामूहिक शक्ति ने हीनता के भाव से बाहर निकलकर अपनी विरासत, संस्कृति और सामर्थ्य पर गर्व करना सीखा।

यह भी पढ़ें – NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान; आज दिल्ली में जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता

शाह ने कहा कि देशवासियों को सुरक्षित बनाना और उनके खोए हुए आत्मसम्मान व गौरव को लौटाना मोदी जी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। आज नया भारत पूरे आत्मविश्वास के साथ विश्व के हर मंच पर अपनी पहचान स्थापित कर रहा है और दुनिया एक सक्षम, सशक्त तथा नए भारत के उदय की साक्षी बन रही है।

Pm modi record term 12 years nda congress poster attack economy bjp reaction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 10, 2026 | 12:52 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Narendra Modi
  • NDA

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.