भाजपा का मिशन 2029, नितिन नबीन की बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की अपील, झारखंड में दिया जीत का मंत्र

BJP Meeting Ranchi: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने झारखंड भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 2029 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया है।
National General Secretary Nitin Nabin calls for strengthening the organization down to the booth level.
नितिन नबीन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

BJP National President Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने झारखंड में भाजपा के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से 2029 में होने वालें चुनावों को ध्यान में रख कर अभी से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया। झारखंड में अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए संगठन का जमीनी स्तर पर मजबूत होना बहुत जरूरी है। क्योंकि मजबूत संगठन ही देश की सबसे बड़ी ताकत है।

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रांची में आयोजित ‘बुद्धजीवी बैठक’ को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों के कल्याण, कृषि सुधार और उनकी आय बढ़ाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारें में अवगत कराते हुए कहा कि ऑर्गेनिक खेती, आयुष्मान भारत, जनधन योजना, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप और मुद्रा  जैसी योजनाएं देश के गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

मिशन 2029 पर भाजपा की टीम

दो दिवसीय झारखंड दौरे के दूसरे दिन रविवार को नितिन नबीन ने रांची के प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित किया। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी सेल के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में नितिन नबीन ने कहा कि वर्तमान में भाजपा टीम का गठन 2029 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर किया गया है।

यह टीम आगामी चुनावों का नेतृत्व करेगी। पिछले चुनावों के अनुभवों से सीख लेना है और कार्यकर्ताओं को अभी से मिशन 2029 की तैयारी शुरू करनी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड का गढ़ थी, है आगे भी और रहेगी।

मंडल व बूथ स्तर पर संगठन विस्तार करने का निर्देश

राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन ने बैठक में निर्देश दिए कि संगठन विस्तार के लिए मंडल स्तर तक मोर्चों का गठन कर लिया जाए। प्रत्येक मंडल में सक्रिय कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार किए जाए साथ ही देश से लेकर मंडल स्तर तक रोज बैठकों का आयोजन किया जाए। उन्होंने एसआईआर सर्वे के बारें में बात करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता इसे गंभीरता से ले और बूथ स्तर तक इसकी निगरानी करें। और विचार परिवार के संगठनों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका है।

जेएमएम-कांग्रेस सरकार की हुई आलोचना

बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की जेएमएम-कांग्रेस सरकार के कार्य प्रणाली की जमकर आलोचना की। इस दौरान उन्होंने राज्य में खराब कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के मुद्दे उठाए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन करने और जनता के बीच सक्रिय रहने पर जोर दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com