जलगांव पहुंचे PM मोदी, लखपति दीदियों को बताया महिला सुरक्षा पर क्या है सरकार का प्लान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के जलगांव पहुंचे। जहां उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर कहा कि सरकार महिला अपराधों पर सख्त कानून तैयार कर रही है। महिलाओं के साथ किसी भी तरह का अपराध बदार्शत नहीं किया जाएगा।
- Written By: शानू शर्मा
जलगांव पहुंचे पीएम मोदी
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर हैं। रविवारो को आज पीएम मोदी महाराष्ट्र के जलगांव में ‘लखपति दीदियों’ से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम में भाग लिया। जहां महिलाओं ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कुछ स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सदस्यों से बातचीत की।
पीएम मोदी ने इस दौरान महिला सुरक्षा को लेकर कहा कि सरकार महिला अपराधों पर सख्त कानून तैयार कर रही है। महिलाओं के साथ किसी भी तरह का अपराध बदार्शत नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार आती जाती रहेगी लेकिन महिलाओं की सुरक्षा करनी है। उन्होंने कहा कि आज मैं देश की सभी जनता और राज्य सरकार से कहूंगा महिला अपराध एक अक्षम्य पाप है। ऐसा करने वाले किसबी दरिंदे को माफ नहीं किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को 5000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण का वितरण किया। साथ ही सम्मेलन के दौरान लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया। पीएम मोदी के साथ इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 2035 तक तैयार हो जाएगा भारत का स्पेस स्टेशन! आसान भाषा में समझिए अंतरिक्ष में कैसे होता है निर्माण?
न्यूजीलैंड में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, खास रौशनी से जगमगाया मशहूर टावर, गदगद हुए प्रधानमंत्री
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों से हिला विपक्ष, अगर महायुति में गए तो लोकसभा में पूरी तरह बदल जाएगा नंबर गेम
सादगी के पीछे का वो फौलादी इरादा! पीएम मोदी, सीएम योगी समेत तमाम दिग्गजों ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन पर दी बधाई
पोलैंड में महाराष्ट्रीयन का सम्मान
यह भी पढ़ें- बिहार में जन सुराज ने शुरू किया पोस्टर वार, लिखा ‘लालू यादव ने देखा सिर्फ अपना परिवार….’
पीढ़ियों को कर रहें सशक्त
पीएम मोदी ने कहा कि, ” लोकसभा चुनाव के दौरान जब मैं आपके मिलने आया था, तो मैंने वादा किया था कि हमें 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाना है। इसका मतलब है कि जो महिलाएं स्वयं सहायता समूहों में काम करती हैं और उनकी सालाना आय एक लाख रुपये से अधिक है। पिछले 10 साल में एक करोड़ लखपति दीदी बनीं और सिर्फ दो महीने में 11 लाख और लखपति दीदी एक करोड़ बन गईं। लखपति दीदी बनाने का ये अभियान, सिर्फ बहनों-बेटियों की कमाई बढ़ाने का ही अभियान नहीं है। ये पूरे परिवार को, आने वाली पीढ़ियों को सशक्त कर रही है। ये गांव के पूरे अर्थतंत्र को बदल रही हैं।”
