-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Jan Suraj Started Poster War In Bihar Wrote Lalu Yadav Saw Only His Family
बिहार में जन सुराज ने शुरू किया पोस्टर वार, लिखा ‘लालू यादव ने देखा सिर्फ अपना परिवार….’
- Written By: शानू शर्मा
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही राज्य की राजधानी में हलचल शुरू हो गई है। पहले श्याम रजक का RJD छोड़ना, फिर JDU के प्रदेश कमेटी का भंग होना और 1 घंटे में दूसरी कमेटी का गठन होना। इसके बाद अब जन सुराज का पोस्टर वार शुरू कर दिया है। प्रशांत किशोर की इस पार्टी ने लालू परिवार पर हमला बोला है।

जन सुराज ने शुरू किया पोस्टर वार (सौ.सोशल मीडिया)
पटना: बिहार की राजनीति ऐसी है जिसे आप समझ जाएं तो खस्ता (क्रिस्पी) नहीं तो सस्ता (चीप) लगेगा। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का माहौल थोड़ा-थोड़ा बदलना शुरू हो गया है। पहले श्याम रजक का RJD से अलग होना और अब नई नवेली पार्टी का जन सुराज का पोस्टर वार शुरू करना.
जब इस पार्टी की शुरुआत की गई थी तब इसकी स्थापना करने वाले प्रशांत किशोर ने इसे एक अभियान बताया था। धीरे-धीरे इस अभियान का तापमान बदलता चला गया और अब जन सुराज चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है। पार्टी की ओर से पटना के सड़को पर पोस्टर लगाया गया। जिसमें खुलेआम तौर पर RJD पर निशाना साधा गया है।
यादव समुदाय को साधने की कोशिश
पोस्टर के जरिए प्रशांत किशोर ने बिहार के यादव समुदाय को यह समझाने की कोशिश है कि वो जिस तरीके से लालू यादव का समर्थन करते हैं, उनकी पार्टी केवल परिवार का समर्थन करती है। पोस्टर पर बड़े-बड़े शब्दो में लिखा गया, ‘लालू यादव ने देखा सिर्फ अपना परिवार, बाकी सभी यादव नेताओं का किया राजनैतिक संघार’। इस पोस्टर को अपर्णा यादव के नाम से लगाया है। वहीं उनके नाम के नीचे जन सुराज भी लिखा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
बंगला खाली होते ही बदला बिहार सरकार का मूड, वापस मिल रही Z+ सुरक्षा! लालू-राबड़ी की सुरक्षा पर बड़ा अपडेट
1990 की वो रात… जब दिल्ली से आया एक फोन और बिहार के CM बन गए लालू प्रसाद यादव, जानें क्या है पूरी कहानी
लालू का वो भौकाल जिसके आगे फीके पड़ जाते थे बड़े-बड़े सूरमा, विवादों और घोटालों के बीच भी बने रहे किंगमेकर
जन सुराज के मुखीय प्रशांत किशोर पदयात्रा पर हैं। वो गांव-गांव जाकर लोगों को जागरुक करने का काम करते हैं। बिहार की जनता को कास्ट सिस्टम से उपर आने के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही वो अपने लिए समर्थन भी मांगते हैं। इसके दौरान कई बार उनके द्वारा लालू परिवार पर निशाना साधते देखा गया है।
यह भी पढ़ें- सपा और कांग्रेस मायावती के निशाने पर, बोलीं- दाेनों दोगली सोच वाले, BJP को भी लिया लपेटे में
चुनाव लड़ने का ऐलान
प्रशांत किशोर को कई बार मोदी सरकार पर भी हमला करते देखा गया है। धीरे-धीरे अपनी इस पदयात्रा की मदद से प्रशांत किशोर बिहार की जनता के नजर में आने लगे हैं। काफी कम समय में उन्होंने अपनी पार्टी की पहचान बना ली है। खासकर युवा वर्ग के लोगों में उन्होंने काफी पहचान बनाई है। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा कर दी है कि उनकी पार्टी बिहार के सभी 243 सीटों पर चनाव लड़ेगी।
इस पोस्टर की मदद से प्रशांत किशोर महिला नेत्री को भी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। वहीं बिहार की जनता में महिला सशक्तिकरण का संदेश भी देने की कोशिश की गई है। इस पोस्टर पर प्रशांत किशोर का भी फोटो लगा है। साथ ही दो नंबर भी दिए गए हैं। जिसपर पार्टी से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए या उससे जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल देने को कहा गया है। वहीं इस पोस्टर पर लालू परिवार के सदस्यों की तस्वीर भी लगी है।
Jan suraj started poster war in bihar wrote lalu yadav saw only his family
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Jul 11, 2026 | 04:51 AMAaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM














