Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM मोदी आज से 2 दिवसीय गुजरात दौरे पर, करेंगे नए एयरपोर्ट का उद्घाटन, देंगे राजकोट को कई नयी सौगात

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Jul 27, 2023 | 10:19 AM

File Pic

Follow Us
Close
Follow Us:

अहमदाबाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) बृहस्पतिवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह राजकोट शहर (Rajkot City) के पास नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। राज्य सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को जिस हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे वह राजकोट शहर के पास हीरासर गांव में है और यह गुजरात का पहला ‘ग्रीनफील्ड’ हवाई अड्डा है।

इसके बाद मोदी राजकोट शहर के रेस कोर्स मैदान में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई (एसएयूएनआई) योजना के आठवें और नौवें चरण का काम हाल में पूरा हुआ है, प्रधानमंत्री इसे जनता को समर्पित करेंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया कि इससे 95 गांवों में 52,398 एकड़ सिंचाई योग्य भूमि को पानी और सौराष्ट्र क्षेत्र के लगभग 98,000 लोगों को पीने योग्य पानी उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम स्थल से ही प्रधानमंत्री एक ओवर-ब्रिज और एक नवनिर्मित पुस्तकालय का भी उद्घाटन करेंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री शुक्रवार को गांधीनगर में सेमीकंडक्टर्स से संबंधित ‘सेमीकॉन इंडिया 2023′ प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। 

सम्बंधित ख़बरें

PM Rahat Scheme: पीएम मोदी का बड़ा फैसला, सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख तक मुफ्त इलाज

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता, भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटा, जानें नई टैरिफ दरें

सफेद झूठ बोल रहे हैं PM मोदी…बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर ममता के साथ आए हुमायूं कबीर, दावों की खोली पोल

गाजा में शांति की कीमत चुकाएगा भारत! ट्रंप ने पीस बोर्ड के लिए PM मोदी को भेजा आंमत्रण, पर रख दी ये बड़ी शर्त

Pm modi on 2 day gujarat tour from today will inaugurate new airport will give many new gifts to rajkot

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2023 | 10:19 AM

Topics:  

  • PM Narendra Modi
  • Rajkot International Airport

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.