- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Left Saudi Tour And Returned To India Held Meeting With Nsa And Foreign Minister Regarding Pahalgam Attack
PM मोदी सऊदी का दौरा छोड़ भारत लौटे, पहलगाम हमले को लेकर NSA और विदेश मंत्री के साथ एयरपोर्ट पर ही की बैठक
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब दौरा बीच में ही समाप्त कर दिया और बुधवार सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं।
- Written By: आकाश मसने

पीएम मोदी ने पहलगाम हमले को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर की बैठक (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब दौरा बीच में ही समाप्त कर दिया और बुधवार सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं। पीएम अब से कुछ देर में होने वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक में शामिल होंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सऊदी अरब से ही कश्मीर की स्थिति के बारे में जानकारी ली थी।
दिल्ली पहुंचते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर ही पहलगाम हमले को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के साथ बैठक की और हमले, व्यवस्था जम्मू-कश्मीर की स्थिति की जानकारी ली।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बातचीत हुई। मोहम्मद बिन सलमान ने इस आतंकवादी हमले की निंदा की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी परिषद की सह-अध्यक्षता की। इसका उद्देश्य भारत और सऊदी अरब के बीच मित्रता को और मजबूत करना है।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय तेज गेंदबाजों से नहीं, बल्कि इस विदेशी खिलाड़ी के चलते Auqib Nabi बने गेंदबाज; खुद किया ये खुलासा
कांगो में ISIS का खूनी खेल! गांव में घुसकर 56 लोगों को उतारा मौत के घाट, कई लापता, घरों में लगाई आग
राजभवन में गुजारेंगे रात, सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात, चेन्नई में पीएम मोदी का 48 घंटे का ‘मिशन दक्षिण’ शुरू!
क्या PM मोदी को पहले से थी ईरान पर हमले की खबर? इजरायल दौरे के बीच उठी चर्चाओं पर भारत सरकार ने तोड़ी चुप्पी
मंगलवार को दो दिवसीय यात्रा पर जेद्दा पहुंचे पीएम मोदी ने कश्मीर के हालात का आकलन करने के लिए क्राउन प्रिंस के साथ अपनी निर्धारित बैठक को करीब दो घंटे के लिए टाल दिया। पहलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। यह हमला 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे बड़ा हमला है।
जेद्दा में रात्रिभोज में नहीं शामिल हुए पीएम मोदी
गौरतलब है कि पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर जेद्दा पहुंचे थे। मिली जानकारी के अनुसार पहलगाम हमले की जानकारी मिलने के बाद पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ द्विपक्षीय वार्ता की लेकिन आधिकारिक रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए। उन्होंने अपनी यात्रा को छोटा करने और मंगलवार रात को भारत लौटने का फैसला किया।
बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक होगी। इधर हमले के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने श्रीनगर पहुंच चुके हैं। उन्होंने मंगलवार रात को ही हाई-लेवल मीटिंग की।
पहलगाम हमले में 28 लोगों की मौत
बता दें कि मंगलवार दोपहर को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों के एक ग्रुप को निशाना बनाया और अंधाधुंध गोलियां बरसाई। इस दुर्दांत हमले 28 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरा देश स्तब्ध है।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
प्रधानमंत्री मोदी ने की हमले की निंदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पोस्ट करते हुए लिखा कि वह हमले की निंदा करते हैं। उन्होंने लिखा, “जो लोग इस जघन्य कृत्य के पीछे हैं, उन्हें कटघरे में लाया जाएगा और बख्शा नहीं जाएगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है।
Pm modi left saudi tour and returned to india held meeting with nsa and foreign minister regarding pahalgam attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMAAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMदिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PMIPL 2026: आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे की दम चेन्नई ने बनाए 209 रन, पंजाब किंग्स की नजरें लगातार दूसरी जीत पर
Apr 03, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM














