संत रविदास जी के आशीर्वाद से पूरा होगा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, जालंधर में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर में संत रविदास जयंती समारोह के दौरान कहा कि बजट 2026 को गरीब और किसानों के सशक्तिकरण का जरिया बताते हुए 'विकसित भारत' का विजन साझा किया।
- Written By: आकाश मसने
नरेंद्र मोदी (फोटो-सोशल मीडिया)
Sant Ravidas Jayanti Celebration 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पंजाब के जालंधर में संत रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह में सम्मिलित हुए। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और समाज के उत्थान के लिए संत रविदास जी के विचारों को ‘विकसित भारत’ के संकल्प का आधार बताया।
आदमपुर एयरपोर्ट का नया नामकरण
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम अब ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट’ कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने हलवारा एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का भी उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पूज्य संत श्री निरंजन दास जी महाराज के नेतृत्व में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य हो रहे हैं, जिसके लिए उन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
बजट 2026: गरीब, किसान और नारी शक्ति का कवच
जालंधर की वीर भूमि से पीएम मोदी ने आज संसद में पेश हुए केंद्रीय बजट पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि बजट 2026-27 गरीब, अन्नदाता, युवाशक्ति और नारीशक्ति को सशक्त बनाने वाला है। उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य क्षेत्र का जिक्र करते हुए बताया कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज को सुलभ बनाने के लिए दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। यह बजट ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘एक्सपोज हो गए राहुल…’, मोदी-ट्रंप मुलाकात पर शशि थरूर के बयान पर BJP का पलटवार; बोली- झूठा नैरेटिव ध्वस्त
बांग्लादेश में हिंदुओं का विरोध प्रदर्शन: ढाका में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, सड़कों पर उतरे लोग
PM Kisan Nidhi: प्रधानमंत्री मोदी आज जारी करेंगे किसानों के लिए 23वीं किस्त नई किस्त, मिलेंगे पूरे 2000 रुपये
साहस और सादगी की मिसाल! राष्ट्रपति मुर्मू के जन्मदिन पर PM मोदी से लेकर CM योगी तक… दिग्गजों ने दी बधाई
भारत-यूरोपीय संघ ट्रेड डील और पंजाब का फायदा
आर्थिक मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच ट्रेड डील पर सहमति बन गई है। इस ऐतिहासिक समझौते से यूरोप के 27 देशों के साथ भारत का व्यापार बढ़ेगा। उन्होंने विशेष रूप से पंजाब के युवाओं और उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि जालंधर, लुधियाना और अमृतसर के कपड़ा उद्योग (Textile Sector) को अब वैश्विक बाजार मिलेंगे, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
