India AI Impact Expo 2026: PM को आकाश अंबानी ने दिखाया जियो का AI विजन, मोदी ने की पूरे इकोसिस्टम की सराहना
AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी ने भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया। जियो के AI विजन और वैश्विक तकनीकी दिग्गजों की उपस्थिति में भारत के भविष्य पर चर्चा।
- Written By: अक्षय साहू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आकाश अंबानी (सोर्स- सोशल मीडिया)
India AI Impact Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित ‘भारत मंडपम’ में इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का शानदार उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि नवोन्मेषकों और शोधकर्ताओं के बीच यह उपस्थिति भारतीय प्रतिभा की असाधारण क्षमता को दर्शाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत की AI प्रगति न केवल घरेलू स्तर पर बदलाव लाएगी, बल्कि वैश्विक विकास में भी मील का पत्थर साबित होगी।
आकाश अंबानी ने पेश किया जियो का AI विजन
एक्सपो के दौरानरिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के सीईओ आकाश अंबानी ने प्रधानमंत्री मोदी को जियो के व्यापक AI इकोसिस्टम से अवगत कराया। पीएम ने जियो के विभिन्न टूल्स जैसे जियो संस्कृति AI, जियो आरोग्य AI, जियो शिक्षा और जियो AI होम का अवलोकन किया। यह तकनीकें शिक्षा, स्वास्थ्य और घरेलू जीवन को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से विकसित की गई हैं।
आकाश अंबानी ने पीएम मोदी को दिखाया जियो का AI विजन (सोर्स- सोशल मीडिया)
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब-केरल सब पीछे छूटे… GST कलेक्शन में योगी सरकार ने लगाई 19% की छलांग, उड़ाए बड़े-बड़े राज्यों के होश
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
हम झुके नहीं, हम रुके नहीं… एजीएम 2026 में विरोधियों पर जमकर बरसे गौतम अदाणी, किया ये बड़ा ऐलान
RBI का बड़ा कदम: बैंकिंग सिस्टम में 1.41 लाख करोड़ रुपये डाले, आम लोगों का लोन सस्ता होने की उम्मीद
अपनी तरह का पहला बड़ा आयोजन
यह पहली बार है जब ग्लोबल साउथ (विकासशील देशों) में इतने बड़े पैमाने पर AI पर वैश्विक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 20 फरवरी तक चलने वाले इस पांच दिवसीय शिखर सम्मेलन में 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, 60 से अधिक मंत्री और 500 से अधिक वैश्विक AI लीडर्स भाग ले रहे हैं। इसमें सीईओ, शिक्षाविद और शोधकर्ता समावेशी विकास और सार्वजनिक प्रणालियों को मजबूत करने के लिए AI की भूमिका पर चर्चा करेंगे।
जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने दिखाया AI-लेड ट्रांसफॉर्मेशन#jio #AI #pmmodi pic.twitter.com/upd1z6pJo9 — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) February 17, 2026
जिम्मेदार AI के लिए भारत का दृष्टिकोण
शिखर सम्मेलन के आगामी सत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मुख्य भाषण देंगे, जो जिम्मेदार AI के लिए भारत के दृष्टिकोण को दुनिया के सामने रखेगा। यह एक्सपो अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सतत विकास को सक्षम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा है, जहाँ उद्योग जगत के हितधारक एक साथ मिलकर भविष्य की तकनीक पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।
इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का प्रमुख आकर्षण तीन प्रमुख वैश्विक प्रभाव चुनौतियां हैं एआई फॉर ऑल, एआई बाय हर, और युवाआई जिनका समापन फाइनलिस्टों की घोषणा और ग्रैंड फिनाले शोकेस के साथ होगा। इन चुनौतियों के लिए 60 से अधिक देशों से 4,650 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के नेताओं द्वारा किए गए गहन बहुस्तरीय मूल्यांकन के बाद, तीनों श्रेणियों में शीर्ष 70 टीमों को फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली से दुनिया तक गूंजा AI का बिगुल, PM मोदी ने किया India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन
तीनों श्रेणियों में शीर्ष 70 टीमों के फाइनलिस्ट 16 और 17 फरवरी को भारत मंडपम और सुषमा स्वराज भवन में आयोजित होने वाले भव्य समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में अपने समाधान प्रस्तुत करेंगे।
