पंजाब-केरल सब पीछे छूटे… GST कलेक्शन में योगी सरकार ने लगाई 19% की छलांग, उड़ाए बड़े-बड़े राज्यों के होश
Yogi Government GST Target: उत्तर प्रदेश ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में जीएसटी संग्रह में 19 फीसदी की शानदार बढ़त हासिल की है। यूपी ने पंजाब, कर्नाटक और तमिलनाडु को भी पीछे छोड़ दिया है।
- Reported By: राजेश कुमार मिश्र | Edited By: अक्षय साहू
जीएसटी कलेक्शन में उत्तर प्रदेश आगे (सोर्स- सोशल मीडिया)
UP GST Collection Growth 2026: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ी कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। यूपी सरकार चालू वित्तीय वर्ष में 1.49 लाख करोड़ रूपये के खुद के जीएसटी कलेक्शन के अपने टारगेट से आगे चल रही है। उत्तर प्रदेश ने जीएसटी कलेक्शन में देश के बड़े राज्यों पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल को पीछे छोड़ दिया है।
उत्तर प्रदेश जीएसटी कलेक्शन में दो अंकों की बढ़त हासिल की है। योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जीएसटी कलेक्शन का 149956 करोड़ तो मूल्य संवर्धित कर (वैट) के लिए 48115 करोड़ रूपये का टारगेट रखा है। सरकार ने कुल 198071 करोड़ रूपये रेवेन्यू कलेक्शन का टारगेट रखा था।
आर्थिक मोर्चे पर कीर्तिमान स्थापित कर रहा यूपी
प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि उत्तर प्रदेश लगातार आर्थिक मोर्चे पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जीएसटी रेवेन्यू कलेक्शन में प्रदेश ने जून 2026 में 19 प्रतिशत की प्रभावशाली बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 9165 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कलेक्ट किया है। वित्त मंत्री के मुताबिक इस शानदार प्रदर्शन के साथ यूपी ने पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
UP Election 2027: सीट बंटवारे में उलझे सपा-कांग्रेस, BJP ने सहयोगियों पर दिया बड़ा अपडेट
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट ने बदल दिए गिनती के नियम, अब कर्मचारियों को नहीं मिलेगी ये चीज
उत्तर प्रदेश के बहराइच में भीषण सड़क हादसा! ट्रक और बस में टक्कर के बाद मची चीख-पुकार, 1 की मौत, 11 लोग घायल
आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में 14 फीसदी वृद्धि, केरल में 11 फीसदी और कर्नाटक में 10 फीसदी बढ़ोतरी हुई। वहीं तमिलनाडु में 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इन सभी राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश ने 19 फीसदी की सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज कर अपनी मजबूत आर्थिक स्थिति का परिचय दिया है।
मई में 8728 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन
इससे पहले चालू वित्तीय वर्ष के मई महीने में भी उत्तर प्रदेश ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए 8728 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन किया था, जो मई 2025 के 7732 करोड़ रुपये की तुलना में 13 फीसदी अधिक रहा। खन्ना ने कहा कि लगातार दो महीनों तक दोहरे अंकों में वृद्धि ने यह संकेत दिया है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था निरंतर गति पकड़ रही है। इससे पहले मई 2025 में 7732 करोड़ रुपए, जून 2025 में 7675 करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व प्राप्त हुआ था, जबकि जून 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 9165 करोड़ रुपये पहुंच गया।
यह भी पढ़ें- UP Election 2027: सीट बंटवारे में उलझे सपा-कांग्रेस, BJP ने सहयोगियों पर दिया बड़ा अपडेट
राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सितंबर 2025 से लागू किए गए जीएसटी सुधारों ने नए करदाताओं को औपचारिक कर व्यवस्था के दायरे में लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2026 से 5 करोड़ रूपये या उससे अधिक के सालाना कारोबार करने वाले व्यवसायियों के लिए ई-इनवाइसिंग अनिवार्य करने से कर चोरी रुकी है और नए लोगों ने पंजीकरण भी कराया है।
